फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan was not allowed to hold the election meeting in the Swar assembly by-election

Rampur: आजम खां को नहीं मिली चुनावी सभा की अनुमति, ये एक काम पर वापस लौटे

Mon, 08 May 2023 08:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 08 May 2023 08:16 PM IST
सार

स्वार उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन नगर के मोहल्ला पड़ाव में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की सभा होने थी। लेकिन उन्हें चुनावी सभा करने की अनुमति नहीं मिली।

विज्ञापन
Azam Khan was not allowed to hold the election meeting in the Swar assembly by-election
आजम खां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार के आखिरी दिन सोमवार को सपा नेता आजम खां को दढ़ियाल में सभा संबोधित करने की अनुमति नहीं मिली। आजम खां ने एक घर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और वापस लौट गए।

विज्ञापन


स्वार उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन नगर के मोहल्ला पड़ाव में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां की सभा प्रस्तावित थी। सभा के लिए सभा स्थल पर कुर्सियां भी मंगा ली गई थीं। इसके साथ ही स्टेज तैयार किया जा रहा था। इसके लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई थी। दोपहर बाद लगभग 3.30 बजे आजम खां वहां पहुंच भी गए थे। लेकिन सभा करने की अनुमति नहीं मिली। इस दौरान आजम खां अपने समर्थकों के साथ नगर के एक घर में बैठे रहे और नगर के कुछ लोगों से मिले। घर के बाहर तमाम सपा कार्यकर्ता और आम लोग एकत्र हो गए। करीब एक घंटे कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के बाद आजम खां वापस लौट गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed