फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan SP office sealed, Rampur administration took action, school is also being evacuated

Azam Khan News: रामपुर सपा कार्यालय पर प्रशासन का कब्जा, आजम का स्कूल भी हुआ सील..खाली कराई सरकारी जमीन

Fri, 10 Nov 2023 04:45 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 10 Nov 2023 04:45 PM IST
सार

प्रशासन ने सपा कार्यालय और रामपुर पब्लिक स्कूल को सील कर दिया है। शिक्षा विभाग की जमीन में बने जौहर ट्रस्ट की लीज योगी सरकार ने खत्म कर दी थी। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 

विज्ञापन
Azam Khan SP office sealed, Rampur administration took action, school is also being evacuated
रामपुर में सपा कार्यालय को खाली करते अधिकारी - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा नेता आजम खां के रामपुर पब्लिक स्कूल (आरपीएस) और सपा कार्यालय (दारूल अवाम) को सील करते हुए प्रशासन ने इसे माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंप दिया है। सपा कार्यालय को सील किए जाने के दौरान सपाइयों ने अधिकारियों के साथ नोकझोंक की। मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व वाली सपा सरकार ने 2006 में शिक्षा विभाग की 41181 वर्ग फीट जमीन मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को 30 साल के लीज पर दी थी।

विज्ञापन


जमीन यूनिवर्सिटी के संचालन के दी गई थी, लेकिन आजम खां ने यहां पर सपा कार्यालय बना दिया और बाद में स्कूल खोल दिया। लीज की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से की थी। शासन ने पूरे मामले में डीएम रिपोर्ट मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम की रिपोर्ट के आधार पर 31 अक्तूबर को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लीज को निरस्त कर दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन जौहर ट्रस्ट को सात दिन के अंदर कब्जा छोड़ने का नोटिस दिया था, जिसकी मोहलत बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई थी। शुक्रवार की सुबह ही अधिकारियों की टीम रामपुर पब्लिक स्कूल पहुंच गई और उसे सील कर दिया। शाम को सपा कार्यालय पर भी प्रशासन ने अपना ताला लगा दिया।

विज्ञापन


नोटिस की अवधि पूरी होने के बाद प्रशासन ने 41181 वर्ग फीट पर अपना कब्जा ले लिया है। यह जमीन और इस पर बनी बिल्डिंग माध्यमिक शिक्षा विभाग को सौंपी दी गई है। यहां पर अब खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज को शिफ्ट किया जा सकता है। साथ ही किला परिसर में चलने वाले राजकीय आईटीआई को भी यहां स्थानांरित किया जा सकता है।-  आन्जनेय कुमार सिंह,  मंडलायुक्त, मुरादाबाद

क्या है मामला

सपा सरकार में आजम खां के मौलाना मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट को शिक्षा विभाग की 41181 वर्ग फुट जमीन 30 साल की लीज पर दी गई थी, जिसके बाद यहां से जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर को खाली कराया गया था और फिर इस भवन में ट्र्स्ट की ओर से रामपुर पब्लिक स्कूल का संचालन किया जाने लगा। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने इस मुद्दे को उठाया था। साथ ही शासन से भी इस मामले की शिकायत की थी,जिसके बाद शासन से लेकर प्रशासन तक एक्टिव हो गया था। डीएम की रिपोर्ट के बाद शासन ने दो दिन पहले कैबिनेट की बैठक में इस जमीन को वापस लेने का फैसला लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed