फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan said Agneepath scheme like PM Modi s promise to give 15 lakhs to every person

'अग्निपथ' पर आजम का तंज: ऐसे ही बादशाह ने 15 लाख का वादा किया था, पीएम विश्व गुरु की बात करते हैं तो आती है हंसी

Mon, 20 Jun 2022 07:41 PM IST
प्रशांत कुमार अमर उजाला नेटवर्क, स्वार (रामपुर)।
अमर उजाला नेटवर्क, स्वार (रामपुर)। Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 20 Jun 2022 07:41 PM IST
सार

आजम खां ने कहा कि विश्व के किसी भी विकसित देश ने स्वयं को विश्व गुरु बनने की बात नहीं कही। देश को बर्बादी की तरफ ले जाने वाले प्रधानमंत्री जब विश्व गुरु बनाने की बात करते हैं तो हंसी आती है।

विज्ञापन
Azam Khan said Agneepath scheme like PM Modi s promise to give 15 lakhs to every person
समाजवादी पार्टी नेता आजम खां - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बिना नाम लिए निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश के बादशाह ने अग्निपथ योजना में युवाओं को चार साल की नौकरी देने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं के गुस्से को भड़का दिया है। रिटायरमेंट के बाद युवाओं का भविष्य आश्वासन पर टिका है। जैसा आठ साल पहले बादशाह ने हर व्यक्ति के बैंक खाते में15 लाख रुपये देने का झांसा दिया था।

विज्ञापन


आजम खां ने रविवार की रात स्वार में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर है। युवाओं में असंतोष की चिंगारी पहले से थी। अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के गुस्से को और भड़का दिया है। अग्निपथ योजना में चार साल बाद रिटायर होकर युवा अदाणी और अंबानी के यहां नौकरी करेंगे क्योंकि सरकार उन्हीं के लिए काम कर रही है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed