{"_id":"61b794c0aa9826087b0633cc","slug":"azam-khan-related-to-video-conferencing-in-eight-cases-related-to-dungarpur-episode-rampur-news-mbd4125283147","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूंगरपुर प्रकरण से जुड़े आठ मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूंगरपुर प्रकरण से जुड़े आठ मामलों में वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़े आजम खां
विज्ञापन
रामपुर। सपा सांसद आजम खां के डूंगरपुर प्रकरण के नौ मुकदमों में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। इस दौरान आजम खां वीसी के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े। कोर्ट ने इस मामले में अगली सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की है।
गौरतलब है कि सपा सांसद आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ 26 फरवरी 2020 से सीतापुर जेल में बंद हैं। उन पर आरोप है कि गंज थानांतर्गत बनी डूंगरपुर बस्ती में सपा शासनकाल में उनके इशारे पर बस्ती के मकानों पर बुलडोजर चलवाया गया। वहां के रहने वालों के साथ मारपीट की गई।
इस मामले में आजम खां को भी आरोपी बनाया गया है और पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी है। आजम खां की जमानत इन मामलों मं मंजूर हो चुकी है। सोमवार को गंज थाने में दर्ज नौ मुकदमों में सपा सांसद आजम खां की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई। कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 16 दिसंबर की तारीख तय की है।