फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan News Azam Khan Hardoi jail and Abdullah azam in Sitapur jail Dr. Tajin in Rampur jail

Azam Khan News: सीतापुर जेल जाने से पहले आजम खां को सताया एनकाउंटर का डर, कही ये बात; अब्दुल्ला हरदोई शिफ्ट

Sun, 22 Oct 2023 12:44 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 22 Oct 2023 12:44 PM IST
सार

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मामले में एमपी-एमएलए (मजिस्ट्रेट ट्रायल) कोर्ट ने सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी पूर्व विधायक डॉ. तजीन फात्मा और पुत्र अब्दुल्ला आजम को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई। कोर्ट ने तीनों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया था। 

विज्ञापन
Azam Khan News Azam Khan Hardoi jail and Abdullah azam in Sitapur jail Dr. Tajin in Rampur jail
आजम खां और अब्दुल्लाह आजम रामपुर जेल से रवाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में सात-सात साल की सजा काट रहे समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को रामपुर जेल से शिफ्ट कर दिया गया है। रविवार की सुबह आजम खां सीतापुर जेल तो अब्दुल्लाह आजम हरदोई जेल शिफ्ट किए गए। उनकी शिफ्टिंग के आदेश प्रशासन को शनिवार को मिले थे। रविवार सुबह दोनों को जेल से जिला अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


यहां जांच के बाद उनको दूसरी जगह के लिए रवाना कर दिया गया। दो जन्म प्रमाण पत्र के मामले में एमपीएलए कोर्ट ने बुधवार को सपा नेता आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां को सात-सात साल की सजा सुनाई थी। 
विज्ञापन


कोर्ट ने तीनों पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। सजा सुनाए जाने के बाद कोर्ट ने उनको जेल भेजने के आदेश कर दिए थे, जिसके बाद पुलिस ने उनको रामपुर जेल में भेजा था। शुरू से ही यह आशंका जाहिर की जा रही थी कि तीनों को दूसरे जिले की जेल में शिफ्ट किया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर पुलिस प्रशासन से लेकर जेल प्रशासन तक अपनी रिपोर्ट भेज चुका था। शनिवार की रात में आजम और अब्दुल्ला को रामपुर से बाहर भेजने का आदेश पुलिस प्रशासन को मिल गया। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि सपा नेता आजम खां को सीतापुर और अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। 

इसके अलावा डॉ. तजीन फात्मा को रामपुर जेल में ही रखने के आदेश मिले हैं। रविवार को दोनों को रामपुर जेल से दूसरी जेलों में शिफ्ट करने के लिए रवाना कर दिया। 
 

आजम परिवार को सता रहा एनकाउंटर का डर

जेल से निकलने के दौरान सपा नेता ने कहा कि उनका एनकाउंटर भी कराया जा सकता है। कहा कि तड़के जेल से शिफ्ट करने का क्या मतलब है। लंबे समय से उनके परिवार का उत्पीड़न हो रहा है। दोनों को सुबह पांच बजे के करीब रामपुर जेल से जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। इसके बाद आजम ने पुलिस के वाहन में बैठने से इनकार दिया। इससे कुछ देर के लिए पुलिस अधिकारी भी सकते में आ गए। आजम ने उम्र और बीमारी का हवाला दिया। इससे पहले भी आजम जान को लेकर खतरा बता चुके हैं।


 

अकेली रह जाएंगी तजीन फात्मा

रामपुर जेल में अपने पति और बेटे के साथ रह रहीं डा.तजीन फात्मा अब अपने पति और बेटे से दूर हो जाएंगी। शासन ने उनको रामपुर की जेल में ही रखने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed