फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan may be charged in Quality Bar case on 4 January

Azam Khan: क्वॉलिटी बार मामले में आजम पर 4 जनवरी को तय हो सकते हैं आरोप, 2019 में दर्ज हुआ था केस

Wed, 10 Dec 2025 10:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 10 Dec 2025 10:16 PM IST
सार

क्वॉलिटी बार की जमीन पर कब्जा करने के मामले में बुधवार को आरोप तय नहीं हो सके। इस कारण, मामले की अगली सुनवाई के लिए चार जनवरी की तारीख तय की गई है। 

विज्ञापन
Azam Khan may be charged in Quality Bar case on 4 January
सपा नेता आजम खां - फोटो : AI Generated

विस्तार

सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज क्वॉलिटी बार की जमीन कब्जाने के मामले में बुधवार को आरोप तय नहीं हो सके। लिहाजा इस मामले में अब अगली सुनवाई के लिए चार जनवरी की तारीख तय की गई है।

विज्ञापन

क्वॉलिटी बार का मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र का है। 21 नवंबर 2019 को तत्कालीन राजस्व निरीक्षक अनंगराज सिंह ने सिविल लाइंस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि आजम खां ने मंत्री रहते हुए जिला सहकारी संघ की जमीन पर बने क्वॉलिटी बार की 302 वर्ग मीटर जगह अपनी पत्नी को 1200 रुपये किराये पर दिलवा दी थी। बाद में इसमें आजम खां के बेटे को भी सह किरायेदार के रूप में दर्शा दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

उस समय जिला सहकारी संघ के चेयरमैन जफर अली जाफरी थे। उनकी अध्यक्षता में हुई बैठक में यह प्रस्ताव पास किया गया था। यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में बुधवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। बुधवार को इस मामले में आरोप तय किए जाने थे। अब इस मामले की सुनवाई चार जनवरी को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed