{"_id":"65021b589b64f28cd807778c","slug":"azam-khan-has-also-come-under-target-of-ed-and-sit-rampur-news-c-282-1-rmp1004-5555-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ईडी और एसआईटी के निशाने पर भी आ चुके हैं आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ईडी और एसआईटी के निशाने पर भी आ चुके हैं आजम खां
विज्ञापन
रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां ईडी और एसआईटी के निशाने पर भी आ चुके हैं। जौहर यूनिवर्सिटी के मामले में ईडी सपा नेता से पूछताछ भी कर चुकी है। साथ ही रामपुर पहुंचकर दस्तावेजों को खंगाला था। भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने जौहर ट्रस्ट द्वारा गड़बड़ियों की शिकायत प्रवर्तन निदेशालय और शासन से की थी। शासन ने जहां एक ओर एसआईटी गठित की थी, वहीं दूसरी ओर ईडी ने भी उनकी शिकायत को गंभीरता से लिया था। दोनों ही जांच एजेंसियों ने दो साल पहले रामपुर पहुंचकर अपनी जांच पड़ताल की थी। एसआईटी की टीम ने जौहर यूनिवर्सिटी से लेकर अन्य ठिकानों पर छापेमारी की थी। साथ ही इस मामले में कई दफा जांच पड़ताल की थी। एसआईटी ने अपनी जांच रिपोर्ट शासन को भी सौंपी थी।
इसके अलावा ईडी की टीम ने लखनऊ में केस दर्ज करते हुए सपा नेता आजम खां को पूछताछ के लिए बुलाया था। उनके साथ ही आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है। ईडी की ओर जांच अभी जारी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
यूनिवर्सिटी से बरामद हो चुकी हैं किताबें और रोड क्लीनर मशीन
रामपुर। जौहर यूनिवर्सिटी से कुछ समय पूर्व चोरी की किताबें भी पुलिस बरामद कर चुकी है। यह किताबें रामपुर में बने मदरसा आलिया काॅलेज से चोरी हुई थीं। इस मामले की रिपोर्ट शहर कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पिछले साल पकड़े गए आजम खां के बेटे के दो दोस्तों की निशानदेही पर जौहर यूनिवर्सिटी से चोरी की किताबें बरामद की थीं। इसमें कुछ धार्मिक किताबें भी थीं। इसके अलावा इन लोगों की निशानदेही पर पालिका की रोड क्लीनर मशीन को भी यूनिवर्सिटी में गड्ढे से बरामद किया गया था। यह मामला भी पुलिस ने दर्ज किया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सपा नेता को एक मकान से दूसरे मकान तक ले गई टीम
रामपुर। जौहर ट्रस्ट के सदस्य सलीम कासिम को अपने साथ आयकर विभाग की टीम उनके रिश्तेदार के घर ले गई। यहां पर भी काफी देर तक आईटी की टीम छापेमारी करती रही।
-- -- -- -- -- -- -- -