फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam Khan: Evaluation of buildings of Johar University completed, Income Tax Department team returned

Azam Khan News: जौहर यूनिवर्सिटी के भवनों का मूल्यांकन पूरा, दस्तावेजों को साथ लेकर आयकर विभाग की टीम लौटी

Sat, 21 Oct 2023 12:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 21 Oct 2023 12:37 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां के जेल जाने के बाद आयकर विभाग की टीम जौहर यूनिवर्सिटी पहुंची। टीम ने केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर भवनों का मूल्यांकन करवाया। अधिकारियों को आशंका है कि यूनिवर्सिटी में बने भवनों की कीमत जितनी बताई है वास्तविक उससे अधिक है। 

विज्ञापन
Azam Khan: Evaluation of buildings of Johar University completed, Income Tax Department team returned
रामपुर में आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी - फोटो : संवाद

विस्तार

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में दो दिन की जांच के बाद आयकर विभाग की टीम भवनों के मूल्यांकन के बाद वापस चली गई। यह टीम कुछ दस्तावेज स्कैन कराकर ले गई है। सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां परिवार समेत दो जन्म प्रमाणपत्र के मामले में जेल की सलाखों के पीछे हैं।

विज्ञापन


वहीं उन पर अब आयकर विभाग ने फिर शिकंजा कसा है। उनके जेल जाते ही आयकर विभाग की टीम केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के साथ रामपुर पहुंची थी। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचकर कर मूल्यांकन सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन


यह सर्वेक्षण आजम और उनके परिवार के खिलाफ कथित कर चोरी की जांच के तहत किया गया। माना जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में बने भवनों की जितनी कीमत दशाई जा रही है, वास्तविक कीमत उससे कही ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तह तक जाने के लिए इस बार आयकर विभाग की टीम के साथ सीपीडब्ल्यूडी के विशेषत्र भी शामिल हैं। टीम ने कुछ कार्यालय में रखे दस्तावेजों को स्कैन भी किया। सूत्रों के अनुसार टीम दो दिन की जांच के बाद वापस चली गई है। 

आजम-अब्दुल्ला ने मांगी जमानत, कोर्ट ने तलब की रिपोर्ट

जौहर यूनिवर्सिटी से पालिका की सफाई मशीन बरामद होने के मामले में सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां ने अब स्थायी जमानत के लिए एमपीएमएलए सेशन कोर्ट की शरण ली है। उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से कोर्ट में जमानत के लिए याचिका दायर की है।

कोर्ट ने इस पर रिपोर्ट तलब की है। कोर्ट अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 अक्तूबर को करेगी। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दोस्त सालिम और अनवार की निशानदेही पर पुलिस ने पिछले साल सितंबर में जौहर यूनिवर्सिटी से रामपुर नगर पालिका की रोड क्लीनर मशीन बरामद की थी।

यह मशीन यूनिवर्सिटी कैंपस में दबाई गई थी। इस मामले में भाजपा नेता बाकर अली खां की ओर से सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां, उनके बेटे अब्दुल्ला आजम व अनवार व सालिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में पुलिस विवेचना कर चुकी है और चार्जशीट भी कोर्ट में दाखिल कर चुकी है।

इस मामले में आरोपी अनवार व सालिम को जमानत मिल चुकी है,जबकि सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने अग्रिम जमानत के लिए एमपीएमए़लए कोर्ट में अर्जी लगाई थी जो कि खारिज की जा चुकी है।

18 अक्तूबर को दो जन्म प्रमाण पत्र मामले में सजा होने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने इस मामले में भी सरेंडर कर दिया था। इस मामले में उनका वारंट बनने के बाद कस्टडी में ले लिया गया था।



जेल में बंद आजम और अब्दुल्ला ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से एमपीएमएलए कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की, जिस पर सुनवाई हुई। एडीजीसी सीमा राणा ने बताया कि कोर्ट ने आपराधिक इतिहास तलब किया है। इस मामले की अगली सुनवाई 26 अक्तूबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed