फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azam khan apply discharge application

पत्नी-बेटे सहित आजम खां ने कोर्ट में लगाई डिस्चार्ज एप्लिकेशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 07:16 PM IST
विज्ञापन
azam khan apply discharge application
रामपुर। अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के मुकदमे में सांसद आजम खां, उनकी पत्नी डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम की ओर से कोर्ट में डिस्चार्ज एप्लिकेशन लगाई गई है। अब्दुल्ला आजम की ओर से उनके दो पासपोर्ट होने के मुकदमे में भी बुधवार को कोर्ट में डिस्चार्ज एप्लिकेशन लगाई गई। डिस्चार्ज एप्लिकेशन का जवाब देने के लिए अभियोजन की ओर से वक्त मांगा गया है। जिस पर कोर्ट ने इन दोनों मामलों में सुनवाई की अगली तिथि 18 मार्च निर्धारित कर दी।
विज्ञापन

अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाणपत्र होने के आरोप में भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना ने गंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मुकदमे में आजम खां, डॉ. तजीन फात्मा और अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। आरोप है कि अब्दुल्ला एक जन्म प्रमाणपत्र रामपुर नगरपालिका से बनवाया गया है तो दूसरा लखनऊ से। इस मामले में पुलिस कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है और कोर्ट में आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को एमपी-एमएलए कोर्ट में इस मामले की सुनवाई थी। सुनवाई के दौरान आजम खां के अधिवक्ता ने इस मामले में डिस्चार्ज एप्लिकेशन लगाई। इसी तरह से अब्दुल्ला आजम के दो पासपोर्ट होने के मामले में भी रिपोर्ट सिविल लाइंस कोतवाली में दर्ज कराई गई थी। इस मुकदमे में अब्दुल्ला आजम आरोपी हैं। इस मुकदमे में भी आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। बुधवार को इस मुकदमे में भी अब्दुल्ला के अधिवक्ता ने डिस्चार्ज एप्लिकेशन लगाई। डिस्चार्ज एप्लिकेशन पर जवाब देने के लिए अभियोजन की ओर से कोर्ट से जवाब मांगा गया। जिस पर कोर्ट ने सुनवाई की अगली तिथि 18 मार्च निर्धारित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed