{"_id":"61b3a95ad990f45c2b72ae8d","slug":"azam-kha-issue-rampur-news-mbd412231733","type":"story","status":"publish","title_hn":"शत्रु संपत्ति मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए आजम खां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शत्रु संपत्ति मामले में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए आजम खां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सपा सांसद आजम खां द्वारा शत्रु संपत्ति पर कब्जा कर जौहर विवि में मिलाने के आरोप के मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई हुई। जिसमें आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। अब इस मामले में कोर्ट ने अगली तारीख 11 जनवरी तय की है।
शत्रु संपत्ति की जमीन पर कब्जा कर जौहर विवि में मिलाने के आरोप में सपा सांसद आजम खां के खिलाफ साल 2019 में अजीमनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस मामले में सांसद आजम खां ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से जमानत के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। कोर्ट ने चार अगस्त को इस मामले में आजम खां का जमानत प्रार्थनापत्र खारिज कर दिया था।
शुक्रवार को इस मामले में तारीख नियत थी। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रताप सिंह मौर्य ने बताया कि सुनवाई के दौरान आजम खां वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सीतापुर जेल से जुड़े थे। पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट द्वारा जनप्रतिनिधियों के मामले मजिस्ट्रेट कोर्ट में भी सुने जाने को लेकर आदेश जारी किया गया था। जिस कारण इस मामले को किस कोर्ट में चलाया जाएगा, इसका निर्धारण होना है। इसके चलते मामले में अगली तारीख 11 जनवरी तय की गई है।