फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   political

भाजपा-आरएसएस के पास  सिर्फ नफरत का एजेंडा  

Sun, 17 Apr 2016 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 17 Apr 2016 01:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के वाराणसी में लगाए गए विवादित पोस्टर पर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने मोदी और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी व अमित शाह के इशारे पर ऐसा किया जा रहा है, जो बेहद ही दुखद है। भाजपा और आरएसएस के पास सिर्फ नफरत फैलाने का एजेंडा है।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के वाराणसी दौरे से पहले वहां पर कार्यकर्ताओं ने एक ऐसा पोस्टर लगाया गया है, जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पोस्टर में उत्तर प्रदेश का चित्रण एक बेबस महिला के रूप में किया गया है, जिसका चीरहरण गैर भाजपा दल के नेता कर रहे हैं। पोस्टर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को सुदर्शनचक्र धारी कृष्ण के रूप दिखाया गया है। इस पर आजम खां ने कटाक्ष करते हुए कहा कि पोस्टर में जिन लोगों को चीरहरण करते दिखाया गया है, उनके चेहरे तो साफ नहीं दिख रहे हैं, लेकिन ऐसा करना बहुत ही दुख की बात है। ऐसा नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारे पर किया जा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस के पास नफरत के एजेंडे के अलावा कुछ नहीं है। ये समाज को तोड़ने का काम कर रहे हैं। आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए भाजपा की ओर से ऐसा करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे किसी को फायदा नहीं होने वाला है। भाजपा की तो पोल खुल चुकी है। लोकसभा चुनावों के समय जो वादे किए गए थे, उनमें से एक भी पूरा नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed