फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam is sleeping on the floor in jail without a blanket.

Rampur News: जेल में जमीन पर बिना कंबल के सो रहे आजम

Wed, 26 Nov 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 26 Nov 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
Azam is sleeping on the floor in jail without a blanket.
रामपुर। दो पैन कार्ड मामले में रामपुर जेल में सजा काट रहे सपा नेता आजम खां को जेल में सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। कोर्ट के आदेशों का पालन भी जेल प्रशासन नहीं कर रहा है। यह आरोप समाजवादी पार्टी ने लगाए हैं।
विज्ञापन

सपा के जिलाध्यक्ष अजय सागर व नगराध्यक्ष आसिम राजा ने इस तरह के आरोप लगाते हुए आजम खां को जेल में सहुलियत देने की मांग की है।
नगर अध्यक्ष ने कहा कि कोर्ट ने जेल में बंद आजम खां को उनको ए श्रेणी की सुविधा देने को कहा था। सपा जिलाध्यक्ष अजय सागर व नगराध्यक्ष आसिम राजा व पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गोयल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आजम खां को आवश्यक सहूलियतों से वंचित रखा जा रहा है। एक वरिष्ठ राजनेता की हैसियत से मिलने वाली सुविधाएं आजम खां को नहीं दी जा रही हैं। सपा नेता के स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि जिस बैरक में आजम खां को रखा गया है, उसमें 28 खिड़कियां हैं जो कि पूर्णतः क्षतिग्रस्त हैं। रात में खिड़कियां बंद न होने के कारण बैरक में ठंडी हवाएं आती हैं, वहीं वह जमीन पर सोने के लिये मजबूर किया जा रहा है। कोई तख्त व गद्दा उपलब्ध नहीं कराया है। बैठने के लिए कुर्सी या स्टूल भी नहीं दिया जा रहा है। सपा नेताओं ने जेल प्रशासन एवं जिला प्रशासन से अपील की कि आजम खां की आयु एवं राजनैतिक कद को देखते हुए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed