{"_id":"57bcabf84f1c1bcd33d4ef4e","slug":"azam-granddaughter-ink-on-billboards-turmoil","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम के होर्डिंग पर पोती स्याही, खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम के होर्डिंग पर पोती स्याही, खलबली
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Wed, 24 Aug 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में मंगलवार को मोती मस्जिद के पास अाराजक तत्वों द्वारा फाड़ा गया कैबिनेट मंत्री आजम खां का होर्डिंग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री आजम खां के होर्डिंग पर किसी ने स्याही पोत दी। होर्डिंग पर स्याही पुतने की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। हालांकि शाम को इस होर्डिंग को हटा दिया गया। एसपी ने इस मामले में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही है।
शहर में जगह-जगह नगर विकास मंत्री आजम खां के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग लगे हैं। मंगलवार की सुबह किले के पश्चिमी गेट से तोपखाना रोड जाने वाली सड़क के तिराहे पर लगी सरकारी एलईडी के पास लगे होर्डिंग पर लोगों ने स्याही पुती देखी। मामले की जानकारी पुलिस को दी।
संभावना जताई जा रही है कि स्याही पोतने का काम किसी शरारती तत्व ने रात के वक्त अंजाम दिया होगा। किले के करीब ही नगर विकास मंत्री के दूसरे होर्डिंग के फटने की भी बात सामने आई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सूचना आला अफसरों को दी गई।
विज्ञापन
दिनभर इसको लेकर शहर भर में चरचा रही, लेकिन पुलिस ने देर शाम तक इस पर किसी भी तरह की कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। हालांकि देर शाम स्याही लगे होर्डिंग को हटवा दिया गया है। एसपी संजीव त्यागी का कहना है कि इस मामले की जांच कराई जाएगी साथ ही कार्रवाई भी की जाएगी।