{"_id":"68c09a6e89da8b3952013033","slug":"azam-appeared-in-court-through-vc-testimony-completed-rampur-news-c-282-1-rmp1004-153231-2025-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए आजम, गवाही पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए आजम, गवाही पूरी
विज्ञापन
रामपुर। सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह के परिवार और सेना पर विवादित टिप्पणी करने के दो मामलों में सपा नेता आजम खां सीतापुर जेल से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए जुड़े। दोनों ही मामलों में उनकी गवाही पूरी हो गई। वहीं दूसरी ओर पड़ोसी के साथ मारपीट के मामले में मुकदमे के वादी ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी।
सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां के खिलाफ चल रहे तीन केसों में मंगलवार को सुनवाई हुई। मंगलवार को अजीमनगर थाने में दर्ज सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व धमकाने के मामले में कोर्ट में सुनवाई हुई।
इस दौरान सपा नेता वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए,जहां उनकी गवाही हुई। उनकी गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई 24 सितंबर को होगी। इसके अलावा सिविल लाइंस थाने में दर्ज सेना पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में भी सपा नेता ने वीसी के जरिए पेश होकर गवाही दी। उनकी गवाही पूरी हो गई।
विज्ञापन
इस मामले की सुनवाई 19 सितंबपर को होगी। इसी तरह गंज थाने में दर्ज पड़ोसी के साथ मारपीट व धमकाने के मामले में भी कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान इस मुकदमे के वादी आरिफ रजा ने कोर्ट में पेश होकर गवाही दी। उनकी गवाही पूरी हो गई। अब इस मामले की सुनवाई भी 19 सितंबर को होगी।