फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Azam and Abdullah appeared through video conferencing, presented a list of 32 witnesses in defense

दो पैन कार्ड केस: आजम और अब्दुल्ला वीडियो कांफ्रेंसिंग से हुए पेश, बचाव में पेश की 32 गवाहों की सूची

Mon, 14 Oct 2024 06:33 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 14 Oct 2024 06:33 PM IST
सार

सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश होकर अपने बचाव के लिए 32 गवाहों की सूची पेश की। इस मामले की सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी। अब्दुल्ला पर दो पैन कार्ड रखने का आरोप है।
 

विज्ञापन
Azam and Abdullah appeared through video conferencing, presented a list of 32 witnesses in defense
आजम खां-अब्दुल्ला आजम - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो पैन कार्ड मामले में जेल में बंद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान उनके अधिवक्ता की ओर से बचाव में गवाही के लिए 32 गवाहों की सूची पेश की। कोर्ट ने गवाहों को पेश होने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


अब इस मामले की सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी। सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड रखने का मामला सिविल लाइंस थाने में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने वर्ष 2019 में दर्ज कराया गया था, जिसमें सपा नेता आजम खां को भी नामजद किया गया था।
विज्ञापन


यह मामला एमपी-एमएलए कोर्ट में विचाराधीन है। इस मामले में सोमवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां और हरदोई जेल में बंद उनके बेटे अब्दुल्ला आजम वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट में उनके अधिवक्ता की ओर से 32 गवाहों की सूची दाखिल की गई है,जिसमें सपा नेता आजम खां की बहन निखहत अखलाक, तनवीर फात्मा, अब्दुल मतीन समेत 32 नाम शामिल है। भाजपा विधायक के अधिवक्ता संदीप सक्सेना ने बताया कि कोर्ट ने गवाहों को तलब किया है। इस मामले की सुनवाई 18 अक्तूबर को होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed