फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   azajm not reached court,hearing tomorrowo

बीमार होने की वजह से आजम नहीं पहुंचे कोर्ट, अगली सुनवाई कल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:27 AM IST
सार

मिलक कोतवाली में भड़काऊ भाषण देने के मामले में दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान शनिवार को कोर्ट में सपा नेता आजम खां तबीयत खराब होने की वजह से हाजिर नहीं हुए।इस मामले में विवेचक सहित पांच गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन
azajm not reached court,hearing tomorrowo

विस्तार

रामपुर। मिलक कोतवाली में भड़काऊ भाषण देने के मामले में दर्ज मुकदमे की सुनवाई के दौरान शनिवार को कोर्ट में सपा नेता आजम खां तबीयत खराब होने की वजह से हाजिर नहीं हुए। उनके अधिवक्ता ने उनका हाजिरी माफी प्रार्थनापत्र और डॉक्टर की रिपोर्ट पेश किए। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

आजम खां के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिलक कोतवाली में भड़काऊ भाषण देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। आजम खां के भाषण का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसके आधार पर वीडियो अवलोकन टीम के प्रभारी अनिल कुमार चौहान ने मिलक कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के बाद पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी। इस मामले में आजम खां जमानत पर चल रहे हैं। मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है। इस मामले में विवेचक सहित पांच गवाहों के बयान दर्ज हो चुके हैं। कोर्ट ने पिछली सुनवाई पर आजम खां को 17 सितंबर को व्यक्तिगत रूप से हाजिर होने के आदेश दिए थे लेकिन तबीयत खराब होने की वजह से आजम खां कोर्ट नहीं आ सके। अब इस मामले में कोर्ट ने सुनवाई के लिए 19 सितंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed