{"_id":"693f0bd2e9935acc070dd208","slug":"ayushman-cards-were-made-for-533-people-at-the-health-fair-rampur-news-c-282-1-rmp1027-159969-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: स्वास्थ्य मेले में 533 लोगों के बने आयुष्मान कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: स्वास्थ्य मेले में 533 लोगों के बने आयुष्मान कार्ड
विज्ञापन
रामपुर। जन आरोग्य मेले में 2186 मरीजों को जांच के बाद दवा दी गई , इसके अलावा 533 जरूरतमंदों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा खांसी, जुकाम, बुखार जोड़ों का दर्द आदि मरीजों ने उपचार कराया।
जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगने बाले आरोग्य मेले में 533 लोगाें के आयुष्मान कार्ड बनाए गए, इसके अलावा 971 पुरुष, 964 महिला और 251 बीमार बच्चों को जांच के बाद दवा दी गई। मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य मेला प्रत्येक रविवार को आयोजित होता है। मेले का मुख्य उद्देश्य बदलते मौसम में फैल रही मौसमी बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक करना और उन्हें तत्काल उपचार उपलब्ध कराना था। मेले में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार, सिरदर्द , जोड़ों का दर्द के सर्वाधिक मरीज पहुंचे।
सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने बताया कि आरोग्य मेले में सबसे ज्यादा मरीज खांसी, जुकाम,जोड़ों के दर्द और बुखार के पहुंचे। सभी को दवा के साथ इस मौसम में सतर्कता बरतने के लिए जागरूक किया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -
दढ़ियाल पीएचसी में 28 मरीजों की हुई जांचें
दढ़ियाल। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दढ़ियाल में रविवार को जन आरोग्य मेले में कुल 28 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें आठ गर्भवती महिलाओं की निशुल्क जांच की गई और दवाइयां वितरित की गईं। मरीजों में बुखार, लूज मोशन, पेट दर्द, स्किन इन्फेक्शन और बीपी जैसी बीमारियां प्रमुख रूप से पाई गईं। इस दौरान डॉ. अमन प्रताप सिंह,फार्मासिस्ट सुरेश कुमार गर्ग, लैब टेक्नीशियन जयवीर सैनी, स्टाफ नर्स निशा सैनी, शालिनी, वार्ड बॉय महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद