{"_id":"6950424db81b40d84e09c946","slug":"ayushman-cards-made-for-1100-families-search-continues-for-83-rampur-news-c-282-1-rmp1027-160834-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: 1100 परिवारों के बने आयुष्मान कार्ड, 83 की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: 1100 परिवारों के बने आयुष्मान कार्ड, 83 की तलाश जारी
विज्ञापन
रामपुर। जीरो पावर्टी योजना के तहत चयनित 1183 परिवारों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जाना है। इनमें से 83 लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका है। विभाग इन लोगों की तलाश कर रहा है। अब तक 1100 परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं।
जीरो पावर्टी योजना में चयनित परिवारों को आवास, पेंशन योजना के बाद अब सरकार की मुफ्त स्वास्थ्य योजना का लाभ भी मिलेगा। योजना में जिले के कुल 1183 चयनित परिवार हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे परिवारों के लिए शासन ने जीरो पावर्टी योजना शुरू की है। योजना का उद्देश्य चिह्नित परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है।
जिले में योजना के 1183 परिवार हैं। इन परिवारों को अन्य सरकारी सुविधाएं मुहैया कराने के अलावा उनके आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 83 परिवारों की तलाश की जा रही है। बताया कि कुछ परिवार काम करने के लिए या तो बाहर चले गए हैं या फिर वे पहले वाले एड्रेस पर नहीं रह रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग शेष परिवारों की जानकारी जुटाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन
गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले योजना के पात्र परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिले में अब तक 83 परिवारों के आयुष्मान कार्ड नहीं बने हैं। ये परिवार या तो बाहर चले गए हैं या फिर पुराने एड्रेस पर नहीं मिले हैं, इन परिवारों की जानकारी जुटाई जा रही है। - डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ