फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ayush doctor accused of prescribing outside medicines

Rampur News: आयुष चिकित्सक पर बाहर की दवाएं लिखने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Ayush doctor accused of prescribing outside medicines
रामपुर। जिला अस्पताल के आयुष विंग में तैनात यूनानी चिकित्सक पर मरीजों को निजी मेडिकल स्टोर से एलोपैथिक दवाएं लिखने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है और चिकित्सक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

वायरल वीडियो में आयुष विंग के बाहर एक मरीज ने दावा किया है कि आयुष विंग में तैनात यूनानी चिकित्सक ने उसे बाहर से दवाएं खरीदने के लिए लिखा था। चर्म रोग से पीड़ित मरीज बालिस्टर सिंह ने आरोप लगाया कि उसे करीब 580 रुपये की दवाएं निजी मेडिकल स्टोर से खरीदनी पड़ीं। इस मामले में सीएमओ डॉ. दीपा सिंह ने कहा कि आयुष चिकित्सकों को एलोपैथिक दवाएं लिखने का अधिकार नहीं है। आयुष विंग में पर्याप्त यूनानी दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि चिकित्सक डॉ. इकबाल से स्पष्टीकरण मांगा गया है और जवाब संतोषजनक न मिलने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed