{"_id":"6a778df0317994c77b0eb798","slug":"ayan-wins-science-seminar-title-saloni-secures-second-place-rampur-news-c-282-1-rmp1004-177447-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: अयान ने जीता विज्ञान संगोष्ठी का खिताब, सलोनी रहीं द्वितीय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: अयान ने जीता विज्ञान संगोष्ठी का खिताब, सलोनी रहीं द्वितीय
विज्ञापन
रामपुर। पीएम श्री राजकीय खुर्शीद इंटर कॉलेज में जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष संगोष्ठी का विषय भारतीय ऊर्जा परिदृश्य 2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां रहा। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से चयनित प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर अपने वैज्ञानिक विचारों और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से निर्णायक मंडल को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता में जैन इंटर कॉलेज के छात्र अयान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज टांडा की छात्रा कुमारी सलोनी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। दोनों विजेता प्रतिभागियों को सम्मान चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। अब दोनों प्रतिभागी मंडल स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में जनपद का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन विषय विशेषज्ञों एवं निर्णायक मंडल ने निर्धारित मानकों के आधार पर निष्पक्ष रूप से किया। निर्णायक मंडल में उच्च माध्यमिक विद्यालय धनपुरा के प्रधानाचार्य अरविंद कुमार भास्कर, मुरारी लाल तथा ममता रानी शामिल रहीं। कार्यक्रम का संचालन हरप्रीत कौर ने किया।
कार्यक्रम के समापन पर पीएम श्री राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य श्री शिव शंकर ने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, निर्णायक मंडल एवं सहयोगी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।