फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   axtion against school managment

‘स्कूल में किताबें बेचीं तो प्रबंधन पर होगी कार्रवाई’

Sat, 29 Apr 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  रामपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
axtion against school managment
इसी शिक्षा सत्र में रामपुर के एक निजी स्कूल में लगे किताबों के ढेर। अमर उजाला

विज्ञापन

निजी स्कूलों की मनमानी रोकने को व्यापार कर विभाग ने पहल की है। व्यापार कर विभाग अब स्कूलों में सिलेबस बेचने वाले प्रबंधकों पर कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए छापेमारी की जाएगी। साथ ही विभाग की ओर से हैल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है,जिसके माध्यम से कोई भी अभिभावक अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है।      

निजी स्कूल लगातार मनमानी पर हैं। सरकार की सख्ती का भी कोई असर नहीं दिख रहा है,जिसकीवजह से अभिभावकों की जेब कट रही है। हालत यह है कि स्कूलों में किताबें बेचे जा रही हैं। सरकार ने ऐसे स्कूलों को अब टिन नंबर देने के आदेश व्यापार कर विभाग को दिए हैं। यानि स्कूल भी व्यापार कर के दायरे में आ जाएंगे और उनसे भी टैक्स वसूला जाएगा। स्कूल अब तक अभिभावकों को खुलेआम चूना लगा रहे थे और टैक्स बचाकर अपनी जेब भारी करने में लगे थे।
विज्ञापन


सरकार के आदेश के बाद अब व्यापार कर विभाग एक्टिव हो गया है। व्यापार कर विभाग ने ऐसे स्कूलों को चिहिंत करना शुरू कर दिया है जहां पर सिलेबस व स्टेशनरी बेची जा रही है। इन स्कूलों पर अब छापेमारी कर इनको टिन नंबर दिया जाएगा साथ ही कार्रवाई भी होगी। अभिभावकों को राहत देने के लिए व्यापार कर विभाग ने हैल्प लाइन नंबर भी जारी किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, शुक्रवार को अपना कार्यभार ग्रहण करने वाले नवागंतुक जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी वे भी स्कूलों में दुकान के प्रति कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष बल  दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में अभिभावकों से ली जा रही मनमानी फीस पर भी नकेल डाली जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed