{"_id":"58f26fe34f1c1bbc4ccf672e","slug":"aulkh-provide-compalsation","type":"story","status":"publish","title_hn":"औलख ने पोंछे घायलों के आंसू,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औलख ने पोंछे घायलों के आंसू,
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sun, 16 Apr 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
घायल हुए यात्रियों का हालचाल लेते राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने ट्रेन हादसे के बाद मौका मुआयना किया साथ ही दोपहर के वक्त गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार और आंशिक रूप से घायल को 25-25 हजार रुपये के चेक बांटे।
ट्रेन हादसे की सूचना के बाद औलख सुबह ही मौके पर पहुंच गए,जहां उन्होंने मौका मुआयना किया साथ ही राहत व वचाव के कार्य का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती आंशिक रूप से घायल 13 यात्रियों का हाल जाना। साथ ही आर्थिक सहायता के रूप में 25-25 हजार रुपये के चेक भी प्रदान किये। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी एवं सीएमएस को निर्देश देते हुए कहा कि इनके इलाज में किसी प्रकार की कोताही लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि लखनऊ जाने वाले यात्रियों को अन्य ट्रेन के माध्यम से भेज दिया गया हैं।
विज्ञापन
आंशिक रूप से घायल व्यक्तियों भी गंतव्य स्थल पर भेजने की व्यवस्था की जा रही हैं। औलख ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार रेल हादसे में घायल व्यक्तियों को सहायता के रूप में चेक वितरित किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना की जांच एटीएस के द्वारा करायी जा रही है। इसके अलावा यहां पंचायती राजमंत्री भूपेंद्र सिंह ने भी यहां पहुंचकर मौका मुआयना किया। साथ ही घायलों का हाल जाना।
विज्ञापन