{"_id":"6af89f3fe758860ca8040678","slug":"attempted-sexual-assault-of-a-child-under-the-pretext-of-offering-chocolate-rampur-news-c-282-1-smbd1029-184677-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: चॉकलेट के बहाने बालक से दुष्कर्म की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: चॉकलेट के बहाने बालक से दुष्कर्म की कोशिश
Sat, 14 Nov 2026 11:19 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। एक मोहल्ला निवासी बालक को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर दो किशोर जंगल ले गए और दुष्कर्म का प्रयास किया। बालक की चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने दोनों किशोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। आरोप है कि पुलिस ने दोनों को रातभर थाने में बैठाए रखा लेकिन अगले दिन बिना प्राथमिकी दर्ज किए ही छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, नगर के एक मोहल्ले में रहने वाले दो किशोर शुक्रवार शाम पड़ोस में रहने वाले बालक को चॉकलेट दिलाने का लालच देकर जंगल में ले गए और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगे। बालक की चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों किशोरों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना देकर उनके हवाले कर दिया।
घटना की जानकारी मिलने पर बालक के परिजन भी कोतवाली पहुंच गए। आरोप है कि पुलिस ने दोनों किशोरों को रातभर थाने में बैठाए रखा और अगले दिन कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की। आरोप है कि लोगों ने पीड़ित परिवार पर समझौते का दबाव बनाया। इसके बाद दोनों किशोरों को बिना किसी कानूनी कार्रवाई के छोड़ दिया गया।
कोतवाली प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। बालक के परिजनों ने कार्रवाई नहीं करने की बात कही थी। इसके बाद दोनों किशोरों को छोड़ दिया गया। सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।