{"_id":"6855c080085affb6fd0df8c2","slug":"attempt-to-steal-by-breaking-the-locks-of-two-shops-rampur-news-c-282-1-rmp1001-147953-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास
विज्ञापन
रामपुर। बृहस्पतिवार रात चोरों ने क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव में नेशनल हाईवे किनारे स्थित दो दुकानों के ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। शुक्रवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदारों को शटर में लगे ताले टूटे देख घटना की जानकारी हुई। इस दौरान एक दुकान में चोरी के प्रयास की घटना सीसीटीवी में रिकाॅर्ड हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना क्षेत्र के मिलक मुंडी गांव निवासी सरफराज आलम का क्षेत्र के खूंटाखेड़ा गांव में नेशनल हाईवे किनारे जनसेवा केंद्र है। दुकान स्वामी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 10 बजे वह अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में करीब तीन बजे चोरों ने उनकी दुकान के ताले तोड़ दिए और दुकान से चोरी का प्रयास किया।
इस दौरान उनकी दुकान में लगे सीसीटीवी में सारा घटनाक्रम कैद हो गया। वहीं चोरों ने उनकी दुकान के पास में ही स्थित मुंडिया निवासी अमित कुमार के मेडिकल स्टोर के भी ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया। हालांकि, चोर चोरी नहीं कर सके। चौकी इंचार्ज मनकरा चंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि दो दुकानों से चोरी के प्रयास की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।