{"_id":"69ee62a9787a89c59f0bb5b5","slug":"attempt-to-kidnap-a-youth-in-kazipura-tanda-one-accused-arrested-rampur-news-c-282-1-smbd1026-169578-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: टांडा के काजीपुरा में युवक के अपहरण का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: टांडा के काजीपुरा में युवक के अपहरण का प्रयास, एक आरोपी गिरफ्तार
Mon, 27 Apr 2026 12:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
टांडा। नगर के मोहल्ला काजीपुरा में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब कार सवार कुछ लोगों ने एक युवक को जबरन उठाने का प्रयास किया। घटना से इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इस बीच लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और कार में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है कि काजीपुरा निवासी यूनुस उर्फ गुड्डू अपने मकान के सामने खड़े होकर मोहल्ला नज्जूपुरा निवासी मोहम्मद उवैस से बातचीत कर रहा था। इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उवैस को पकड़कर जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। यह देख यूनुस ने विरोध किया और शोर मचा दिया। उसकी आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े और कार को घेर लिया।
भीड़ को आता देख आरोपी भागने लगे, लेकिन एक व्यक्ति भीड़ के हत्थे चढ़ गया। गुस्साई भीड़ ने पकड़े गए आरोपी के साथ मारपीट कर दी और उसकी कार में तोड़फोड़ कर दी। स्थिति बिगड़ती देख कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर आरोपी को एक घर में बंद कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। इसके बाद आरोपी को वाहन सहित कोतवाली ले जाया गया।
सीओ कीर्ति निधि आनंद के अनुसार, मामले में काजीपुरा निवासी मोहम्मद यूनुस ने मोहम्मद जैद, मोहम्मद मरगूब तथा चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहल्ला ईदगाह, थाना लिसाड़ीगेट, मेरठ निवासी वसीम को तमंचे और एक कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया गया है।