{"_id":"62361a304644ba465520fdc6","slug":"attack-by-sharp-weapon-on-young-in-holi-rampur-news-mbd4220093189","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मिलने आए तो गुंझिया खिलाने को लेकर हुई कहासुनी, धारदार हथियार से कर दिया हमला, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मिलने आए तो गुंझिया खिलाने को लेकर हुई कहासुनी, धारदार हथियार से कर दिया हमला, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहबाद (रामपुर)। क्षेत्र के गुलड़िया कला गांव में शुक्रवार करीब दोपहर दो बजे होली मिलने गृहस्वामी सोमपाल के घर के बाहर आए ग्रामीण की पहले गुझिया खिलाने और फिर डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस में लड़ पड़े। धारदार हथियार चले। हमले में धारदार हथियार से युवक छत्रपाल के कंधे और पीठ पर चार वार किए गए, जिससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के गुलड़िया कला गांव में होली का त्योहार मनाया जा रहा था। इस दौरान सोमपाल के घर के बाहर इसी गांव के दूसरे पक्ष के हरद्वारी पहुंचा और होली खेलने के लिए कहने लगा। इस दौरान दोनों के बीच पहले गुझिया खिलाने और डीजे पर डांस करने को लेकर बहस हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच गाली-गलौज और धक्कामुक्की शुरू हो गई। शोरशराबा सुनकर सोमपाल का बेटा छत्रपाल, हरद्वारी का बेटा गुरबचन सिंह और एक रिश्तेदार चंद्रहास भी मौके पर पहुंच गए। दोनोें पक्षों का घर आसपास ही स्थित है। आरोप है कि इस दौरान गुरबचन सिंह धारदार हथियार निकाल लाया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। आरोप है कि इसी दौरान सोमपाल के बेटे छत्रपाल पर गुरबचन ने हमला कर दिया। धारदार हथियार छत्रपाल के कंधे के पीछे के हिस्से में जा लगी, जिसमें वह घायल हो गया। बीचबचाव कराने आई छत्रपाल की मां मोरकली भी घायल गईं।
छत्रपाल घायलावस्था में काफी देर तक घर पर पड़ा रहा और रक्त बहता रहा। रक्त अधिक बहने के कारण छत्रपाल की हालत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे. जहां चिकित्सकों ने छत्रपाल को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सोमपाल ने आरोपियों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी चंद्रहास को गिरफ्तार कर लिया है। धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है। शुक्रवार देर रात को एएसपी डॉ. संसार सिंह हिरासत में लिए हुए आरोपी से पूछताछ की और घटनास्थल का मुआयना किया।