फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   At the police station, the woman accused the youth of being rude and threatening to kill her.

Rampur News: थाने में महिला ने युवक को जड़ा थप्पड़, जान से मारने की धमकी का भी आरोप

Sat, 18 Apr 2026 01:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 18 Apr 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
At the police station, the woman accused the youth of being rude and threatening to kill her.
मिलक। कोतवाली क्षेत्र में एक शख्स ने थाने के अंदर ही महिला द्वारा थप्पड़ मारने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


ग्राम भैसोडी निवासी मोहम्मद अरशद उच्च प्राथमिक विद्यालय सिर्रा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। उनकी चचेरी भाभी रोशनी से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा है। महिला पहले भी थाने में शिकायत कर चुकी है। आरोप है कि 14 अप्रैल को अरशद को थाने बुलाया गया, जहां रोशनी ने सबके सामने गाली-गलौज की, थप्पड़ जड़ा और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि घटना थाने के सीसीटीवी में कैद हुई होगी। कोतवाल पुष्कर सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed