फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Astronaut and Hanuman Chalisa were the center of attraction

Rampur News: एस्ट्रोनॉट और हनुमान चालीसा रहा आकर्षण का केंद्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Astronaut and Hanuman Chalisa were the center of attraction
रामपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी की ओर से विंटर कार्निवाल का आयोजन किया गया। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम में बच्चों से लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक हर किसी ने उत्साह और उमंग के साथ आनंद लिया।
विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे आयोजित कार्निवाल में एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर नन्हें-मुन्नो ने तरह-तरह के परिधान पहनकर अपनी स्पीच दी। इस दौरान एस्ट्रोनॉट और हनुमान की ड्रेस में सजे बच्चों की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इसके साथ आकर्षक हैंडीक्राफ्ट, फैशन वियर, सजावटी सामान, होम डेकोर, गिफ्ट आइटम सहित कई तरह के उत्पादों के स्टॉल्स लगाए गए थे। कई स्टॉल पड़ोसी जिलों और शहरों से आए व्यापारियों ने भी लगाए, जिन्होंने अपनी विविधता से लोगों का ध्यान खींचा। बच्चों के लिए मजेदार गेम्स, युवाओं के लिए लाइव म्यूजिक और बड़ों के लिए मनोरंजन का सिलसिला लगातार चलता रहा। सोसाइटी की ओर से सभी सदस्यों के लिए आयोजित लकी ड्रा कार्यक्रम पूरे कार्निवाल का सबसे रोमांचक रहा। इनाम के तौर पर आकर्षक स्मार्ट वॉच रखी गई थी।
विज्ञापन

इससे पूर्व मुख्य अतिथि शहर विधायक आकाश सक्सेना और विशिष्ट अतिथि एसपी विद्यासागर मिश्र ने कार्यक्रम की शुरुआत की। अतिथियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं, बल्कि समाज को एकजुट भी करते हैं। विशिष्ट अतिथि एसपी विद्यासागर मिश्र ने कहा कि कार्निवाल जैसे कार्यक्रम हम सभी को सकारात्मक ऊर्जा देते हैं। मंच का संचालन अंकित रस्तोगी और डॉ. शीनू जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने बताया कि विंटर कार्निवाल केवल एक सामुदायिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि रामपुर शहर के परिवारों को एक मंच पर लाने, बच्चों को खुलकर खेलने और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का सुनहरा अवसर है। इस मौके पर रानी गुप्ता, सोनिया गुप्ता, अलका जैन, नीता जैन आदि मौजूद रहे।
---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed