{"_id":"6a4c0df985ad89708d0374c7","slug":"assault-over-field-boundary-dispute-woman-attacked-with-a-knife-rampur-news-c-282-1-smbd1026-174886-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: मेड़ के विवाद में मारपीट, महिला पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: मेड़ के विवाद में मारपीट, महिला पर चाकू से हमला
Tue, 07 Jul 2026 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 07 Jul 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
टांडा। ग्राम लांबाखेड़ा में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में मारपीट, महिला पर चाकू से हमला और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
ग्राम लांबाखेड़ा निवासी साबू अली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि दो जुलाई की शाम वह अपने खेत की कटी हुई मेड़ को बंद कर रहा था ताकि पड़ोसी खेत का पानी उसकी चारे की फसल में न पहुंचे। आरोप है कि इसी बात को लेकर शाहिद, वाहिद, मुशाहिद समेत अन्य लोगों ने उसे लाठी-डंडों से पीट दिया। इसके बाद आरोपी उसके घर पहुंच गए, जहां उसकी पत्नी मुनीजा पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव के दौरान उसके हाथ में भी चोट आई। वहीं दिव्यांग बाबू के साथ मारपीट करते हुए तमंचे की बट से हमला किया गया। आरोप है कि आरोपियों ने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। सीओ पीपी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। संवाद