फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   asraawas yojana

अफसरों में खलबली, डीएम ने बैठाई जांच

Fri, 24 Feb 2017 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 24 Feb 2017 01:10 AM IST
विज्ञापन
asraawas yojana
रामपुर में बने आसरा आवास, इनकी खूबसूरती के पीछे छिपा है गुणवत्ता और मानकों से खिलवाड़ का राज।

विज्ञापन

टांडा में आसरा आवास का लिंटर गिर जाने के मामले में प्रशासन ने जांच बैठा दी गई है। प्रशासन ने इंजीनियरों की टीम बनाकर तकनीकी जांच रिपोर्ट मांगी है। साफ किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद इस मामले के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

टांडा में आसरा आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। गत दिवस यहां पर अब्दुल रऊफ के बन रहे एक आवास का लेंटर भरभराकर गिर गया। लिंटर गिरने से बड़ा हादसा होने से टल गया,लेकिन आसरा आवास योजना के निर्माणधीन मकान का लिंटर गिरने से आवास के निर्माण की गुणवत्ता पर सवालिया निशान जरूर लग गया। लिंटर गिरने के साथ ही कई आवासों में दरार भी आ जाने की बात कही जा रही है। यानि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री लगाए जाने के आरोप अब लगने लगे हैं। आवासों की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों का जवाब जानने के लिए प्रशासन भी गंभीर हो गया है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अमित किशोर ने आसरा आवास का लिंटर गिर जाने और अन्य आवासों में दरार आ जाने के मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी जांच बैठा दी है। जिलाधिकारी ने आरईएस के अधिशासी अभियंता व पीओ डूडा के नेतृत्व में कमेटी का गठन कर कार्रवाई कराने के निर्देश जारी किए हैं।  जांच रिपोर्ट तीन दिन के भीतर मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed