फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   asara

अपात्रों को ‘आसरा’ देने की थी तैयारी

Thu, 02 Jun 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 इंदिरा आवासों की तरह आसरा आवासों के लिए भी अपात्रों का चयन किए जाने का मामला सामने आया है। इस पर डीएम ने शहर के नालापार और टांडा की जांच बैठा दी है। इसके लिए चार अधिकारियों की कमेटी गठित की गई है।

शहर समेत नगर निकायों में गरीबों के लिए आसरा आवास बनवाए जा रहे हैं। अधिकतर आवास पूर्ण होने की स्थिति में है। शहर के नालापार और टांडा में भी आवास बनवाए जा रहे हैं। आवासों के आवंटन की भी प्रक्रिया जारी है।  नगरीय विकास अभिकरण(डूडा) की ओर से आवेदन लेने के बाद लाभार्थियों की  पात्रता का सत्यापन कराया गया।
विज्ञापन


इसमें अपात्रों का भी चयन करने का मामला सामने आया। इस पर जिलाधिकारी ने नालापार और टांडा के आवास चयन को लेकर जांच बैठा दी है। इसके लिए चार अधिकारियों की कमेटी बनाई है। कमेटी बुधवार को टांडा पहुंची। अधिकारियों ने मौके पर जाकर लाभार्थियों की पात्रता की जांच की। मालूम हो कि 2015-16 में इंदिरा आवासों के लाभार्थियों के चयन में भी बड़े पैमाने पर धांधली की गई। इसकी भी जांच चल रही है। जांच में 500 से ज्यादा मामले पकड़ में आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed