फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   As soon as the clock struck 12, "Happy New Year" echoed loudly amidst the fireworks.

Rampur News: 12 बजते ही आतिशबाजी के बीच खूब गूंजा हैप्पी न्यू ईयर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
As soon as the clock struck 12, "Happy New Year" echoed loudly amidst the fireworks.
रामपुर। अलविदा 2025...स्वागत है 2026...। घड़ी की टिक-टिक करती सुइयां जब एक हुई तो रामपुर में सभी ने आतिशबाजी की गूंज के बीच नए साल 2026 का स्वागत किया। इस दौरान केक काटकर खुशी का इजहार किया और डीजे की धुन पर फिल्मी तरानों के बीच हर कोई थिरकता नजर आया। देर रात तक जश्न का सिलसिला चलता रहा और लोग अलमस्त होकर हैप्पी न्यू ईयर गूंज सुनाई देती रही। बुधवार देर रात 12 बजे नए साल का स्वागत गर्मजोशी के साथ किया गया। कड़ाके की ठंड के बीच हर कोई उल्लास में डूब गया। शहर में जमकर आतिशबाजी हुई। होटलों, क्लबों, रेस्टोरेंट में हैपी न्यू ईयर की गूंज सुनाई दी। गीत-संगीत के बीच सजी महफिल में सभी लोग झूमते नजर आए। हर कहीं होटल, रेस्टोरेंट सभी बुक रहे। डीजे की धुन पर हर कोई अलमस्त होकर थिरकता नजर आया। एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों पर लोग थिरकते नजर आए। पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग हर कोई नए साल के जश्न में सराबोर नजर आया। युवाओं की टोलियां सड़कों पर दिखाई दीं। शहर के बड़े होटलों के साथ ढाबों तक हर जगह हैप्पी न्यू ईयर गूंजता रहा। इस बीच केक काटकर लोगों ने 2025 को अलविदा किया और 2026 का इस्तकबाल करते हुए अच्छे कार्य करने का संकल्प लिया। इधर, किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस भी लगातार कांबिंग करती रही। बाइक लहराते और दौड़ाते लोगों को हिदायत दी। इस दौरान पुलिस ने नशा करके वाहन चलाने वालों का ब्रीथ एनालाइजर से परीक्षण किया। इससे पहले छोटे ढाबों और होटलों में देर रात आठ बजे से ही सांस्कृतिक कार्यक्रम होने लगे थे। देर रात तक आसमान में आतिशबाजी की गूंज सुनाई देती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed