फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   arrested with chenis manjha

चीनी मांझे की 110 गिट्टा चरखी समेत एक गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
arrested with chenis manjha
रामपुर। कोतवाली पुलिस ने चीनी मांझे की 110 चरखियों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके घर के बाहर लोगों की भीड़ जमा थी।
विज्ञापन

लोगों के लिए जानलेवा बनी चीनी मांझे की बिक्री थमने का नाम नहीं ले रही है। आलम यह है कि प्रतिबंध लगने और लॉकडाउन होने के बाद भी चीनी मांझे की बिक्री का सिलसिला जारी है। कुछ दिन पहले चीनी मांझे की चपेट में आने की वजह से एक युवक की मौत भी हो गई थी, जिसके बाद पुलिस की सतर्कता और बढ़ गई। रविवार को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर से चीनी मांझा बेच रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने यासीन निवासी सराय गेट थाना कोतवाली के घर पर पहुंच गई जहां वह चीनी मांझे की बिक्री करते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 110 चीनी मांझे की चरखियां बरामद की हैं। पूछताछ के दौरान यासीन ने बताया कि यह मांझा सस्ता आता है, जिससे मुझे ज्यादा फायदा हो जाता है। थाना गंज पुलिस द्वारा पकडे़ गए व्यक्तियों से वह मांझा खरीदता है और उनके साथ मिलकर ही इस कार्य को करता है। इस मांझे को वह स्वदेशी मांझा बताकर धोखे से बेच देता है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी यासीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इंस्पेक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि आगे भी चीनी मांझा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed