{"_id":"69b474eab53afe02f907c257","slug":"arrested-after-allegations-of-overpriced-gas-sales-were-found-to-be-false-rampur-news-c-282-1-rmp1023-166279-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: गैस की महंगी बिक्री का आरोप झूठा मिलने पर की गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: गैस की महंगी बिक्री का आरोप झूठा मिलने पर की गिरफ्तारी
Sat, 14 Mar 2026 02:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। मसवासी क्षेत्र के गांव शिकारपुर स्थित रसोई गैस एजेंसी पर शुक्रवार को गैस वितरण के दौरान एक उपभोक्ता ने ओवर रेट वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करते हुए एजेंसी के कर्मचारी पर गैस की पासबुक फाड़ने का आरोप भी लगाया। हालांकि प्रशासनिक जांच में आरोप निराधार पाए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि झूठा आरोप लगाने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को शिकारपुर स्थित गैस एजेंसी पर सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की भीड़ लगी हुई थी। इसी दौरान बिजारखाता निवासी उपभोक्ता जरीफ अहमद ने एजेंसी के एक कर्मचारी पर निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूलने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उसने आरोप लगाया कि विरोध करने पर कर्मचारी ने उसकी गैस की पासबुक फाड़ दी। इस दौरान उसने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया।
मामले की जानकारी मिलने पर एसडीएम अमन देओल ने प्रकरण की जांच के निर्देश दिए। इसके बाद नायब तहसीलदार सचिन कुमार, आपूर्ति निरीक्षक अंशुमान जैन तथा मसवासी चौकी इंचार्ज अजय कुमार शुक्ला ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसडीएम अमन देओल ने बताया कि जांच के दौरान गैस एजेंसी पर किसी प्रकार की कालाबाजारी या अनियमितता नहीं पाई गई। जांच में यह भी सामने आया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा व्यक्ति जरीफ अहमद बिजारखाता का रहने वाला है और पासबुक उसी ने स्वयं फाड़ी थी। उन्होंने बताया कि झूठी अफवाह फैलाने और भ्रम की स्थिति पैदा करने के मामले में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है। आरोपी पर केस दर्ज करा कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।