फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   army will enspect flood aera

बाढ़ की तैयारियों का जायजा लेने आज पहुंचेगी सेना की टुकड़ी

Fri, 06 Jul 2018 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Fri, 06 Jul 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
army will enspect flood aera
रामपुर में कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण कुछ इस तरह से नदी पार करते राहगीर। -अमर उजाला

विज्ञापन
यदि रामपुर में बाढ़ आई तो बचाव कार्य के लिए सेना का इस्तेमाल किया जा जाएगा। सेना की एक टीम रामपु में अब तक की गई बाढ़ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए रामपुर पहुंचेगी। यह टीम गांव में जाकर मौका मुआयना करेगी। साथ ही अपने स्तर से तैयारियों को लेकर अफसरों के साथ मंथन करेगी। 

मानसून ने उत्तर भारत में दस्तक दे दी है। मानसून की पहली बारिश हो चुकी है। उत्तराखंड में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है,जिसकी वजह से नदियों का जल स्तर भी अब धीमे-धीमे बढ़ना शुरू हो गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए शासन ने इस दफा प्रत्येक बाढ़ प्रभावित जिलों में बचाव के काम की जिम्मेदारी सेना को सौंपने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके लिए आदेश भी जारी किए जा चुके हैं। सेना की एक टीम ने पिछले दिनों रामपुर पहुंचकर दौरा भी किया था। अब मानसून सक्रिय हो रहा है,जिसको देखते हुए सेना की एक टीम शुक्रवार को रामपुर पहुंचेगी,जहां यह टीम बाढ़ से संबंधित अफसरों के साथ मंथन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही बाढ़ से प्रभावित होने वाले गांव का दौरा करेगी। इसके लिए पूरी टीम यहां मौका मुआयना करेगी। जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने इस संबंध में सभी अफसरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। साफ किया है कि अफसर सेना के अफसरों को सहयोग कर उनको मौैका मुआयना कराएं साथ ही उनके साथ बैठकर पूरी रणनीति तैयार करें,ताकि बाढ़ की स्थिति संभालने के लिए जरूरत पड़ने पर सेना का सहयोग लिया जा सके।


वहीं, रामपुर में वर्ष 2010 में जबर्दस्त बाढ़ आई थी। इस बाढ़ से जिले को भारी नुकसान हुआ था। रामपुर शाहबाद रोड पूरी तरह कट गया था। साथ ही कोसी नदी का कहर जिले के डेढ़ सौ गांव पर बरपा था। हजारों की आबादी इस बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed