फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Arisha of Greenwood created history by scoring 99.4 percent

99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर ग्रीनवुड की अरीशा ने रचा इतिहास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Arisha of Greenwood created history by scoring 99.4 percent
रामपुर बुधवार को सीबीएसई दसवीं की परीक्षा में यूपी टॉप करने वाली आरीशा खान को मिठाई खिलाती उसकी न - फोटो : RAMPUR
रामपुर। सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। दोपहर एक बजे से रिजल्ट दिखाई देना शुरू हो गया। सभी ने अपने-अपने स्कूल और बच्चों का परिणाम देखा। इसमें ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अरीशा खान ने इतिहास रच दिया। 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अरीशा ने न सिर्फ रामपुर टॉप किया, बल्कि सीबीएसई के देहरादून रीजन से जुड़े उत्तर प्रदेश के जिलों में पहला स्थान हासिल किया। पूरे रीजन में वह दूसरे स्थान पर है। इससे अरीशा, उनके अभिभावक और शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

बुधवार को सीबीएसई की ओर से हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी किया गया। दोपहर एक बजे जारी हुए इस परिणाम के बाद जैसे ही बच्चों एवं स्कूलों को जानकारी मिली, तो सभी इंटरनेट से चिपक गए। रिजल्ट सामने आते ही बच्चे उछल पड़े। जबकि, कम अंक हासिल करने वालों को निराशा हुई। ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अरीशा खान ने जिले में सबसे अधिक 99.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। सिर्फ रामपुर ही नहीं, बल्कि देहरादून क्षेत्र से जुड़े उत्तर प्रदेश के जिलों में अरीशा ने प्रथम एवं देहरादून क्षेत्र में दूसरा स्थान प्राप्त किया। दूसरे नंबर पर आरएएन पब्लिक स्कूल के दिव्यांश गंगवार रहे, जिन्हें 98.8 प्रतिशत अंक मिले। इसी स्कूल के पुष्पित सक्सेना और कनुप्रिया विरदी, व्हाइट हॉल पब्लिक स्कूल की इशिका नारायण गुप्ता 98.6 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। चौथे नंबर पर सेंटपॉल्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की ख्याति गुप्ता रहीं, जिन्हें 98 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। पांचवें स्थान पर दयावती मोदी अकादमी के सैय्यद जैद अली, सिद्घि गुप्ता, आरएएन पब्लिक स्कूल के दिव्यांशु सुमन और सादगी भाटिया रहीं। चारों को 97.8 प्रतिशत अंक मिले। आरएएन पब्लिक स्कूल के ही अनिकेत अग्रवाल जिले में छठे स्थान पर रहे, जिन्हें 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। दयावती मोदी आकदमी की जयति अग्रवाल एवं अनन्या टंडन, आरएएन पब्लिक स्कूल के वंश जिंदल और वंश कक्कड़ को जिले में सातवां स्थान मिला। चारों को 97.4 प्रतिशत अंक मिले। जबकि, ग्रीनवुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सिमोना हसन एवं दयावती मोदी अकादमी के प्रदीप कुमार 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर आठवें स्थान पर रहे। रामपुर पब्लिक स्कूल की उमरा जाकिर, व्हाइटहॉल पब्लिक स्कूल की दिवी सक्सेना, दयावती मोदी अकादमी के आदित्य सैनी, आरएएन पब्लिक स्कूल के वंश भसीन, चिराग जैन एवं गीतिका अग्रवाल जिले में नौंवे स्थान पर रहीं। सभी को 97 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए। दसवें पायदान पर ग्रीनवुड सीनियर सेकेंड्री स्कूल के मोहम्मद ताबिश और आरएएन पब्लिक स्कूल के हर्ष सक्सेना रहे, जिन्हें 96.8 प्रतिशत अंक मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed