{"_id":"60e097018ebc3e8c0a596f93","slug":"apple-fair-rate-hike-nine-percent-from-previoues-year-in-shimla-rampur-news-sml3757211131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेब पर पड़ी महंगाई की मार, 9 प्रतिशत बढ़ा मालभाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेब पर पड़ी महंगाई की मार, 9 प्रतिशत बढ़ा मालभाड़ा
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का खामियाजा इस बार बागवानों को भी झेलना पड़ेगा। जिला प्रशासन के साथ आनी में बैठक में इस बार मालभाड़े के दामों में करीब नौ फीसदी तक की बढ़ोतरी हुई है। शनिवार को हुई बैठक में प्रशासन, बागवान संघ, ऑपरेटर यूनियन, जीप यूनियन और विभिन्न सरकारी विभागों के साथ संयुक्त बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम चेत सिंह ने की।
बैठक में आनी, खनाग, कोठी, लढागी, च्वाई, अमरबाग, दलाश, नित्थर, निरमंड, उर्टू, अर्सू, बागीपुल, कुंगश, कराणा, जाबो, जेरी, रानाबाग, श्वाड़, सेरी, करसाला और गूगरा सहित आनी ब्लॉक के सभी स्थलों से सब्जी मंडी खेगसू, नारकंडा, शिमला, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए किराये पर चर्चा की गई। ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने कहा कि पेट्रोल-डीजल काफी मंहगा हो गया है। इस वजह से गाड़ियों के खर्चे बढ़ गए हैं।
इसको देखते हुए सेब ढुलाई के दाम भी बढ़ाए जाएं। हालांकि बागवानों ने बैठक में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि महंगाई के दौर में किराया अधिक न बढ़ाया जाए और फसल समय पर पहुंचाई जाए। सभी पक्षों के साथ चर्चा के बाद बैठक में प्रशासन ने सेब को मंडियों तक ले जाने के किराये में 9 प्रतिशत वृद्धि करने का फैसला लिया। एसडीएम ने कहा कि सेब सीजन में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस विभाग से चर्चा की है।
विज्ञापन
सीजन में ट्रैफिक जाम की परेशानी अधिक रहती है। इस मौके पर तहसीलदार दलीप शर्मा, एक्सईएन राजेश शर्मा, ज्ञान भारती, संजय शर्मा, जय कुमार शर्मा, पुष्पराज, चौधरी राम ठाकुर, रूप चंद, ललित शर्मा और शेर सिंह सहित कई अन्य मौजूद रहे।
क्षेत्र की सड़कें खस्ताहाल, ट्रक चलाना खतरनाक
ट्रक ऑपरेटर यूनियन ने बैठक में कहा कि निरमंड, उर्टू और दलाश की दर्जनों सड़कों की हालत वर्तमान में खस्ताहाल हैं। इस वजह से सेब की पेटियों से लदे ट्रकों को इन मार्गों पर चलाना खतरनाक है। इसको देखते हुए प्रशासन को जल्द सड़कें दुरुस्त करनी चाहिए। बैठक में एसडीएम ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि सेब सीजन में गांव की सभी छोटी और बड़ी सड़कों को दुरुस्त करें। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता राजेश शर्मा ने कहा कि आनी, निरमंड की सड़कों पर गड्ढों को भरा जा रहा हैं। इसके अलावा कई सड़कों को पक्का करने का काम चल रहा है। सेब सीजन में बरसात भी होती है, उसके लिए भी लोक निर्माण विभाग तैयार है। सीजन में जेसीबी, बुल्डोजर सहित अन्य मशीनें सड़कों को ठीक करने के लिए तैनात की जाएगी।