Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Apna Dal (S) Shafiq Ansari wins from Swar assembly election SP Anuradha Chauhan defeated

आजम खां का एक और किला ध्वस्त: स्वार से अपना दल (एस) के शफीक अंसारी जीते, सपा की अनुराधा चौहान को दी शिकस्त

Sat, 13 May 2023 05:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामपुर Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 13 May 2023 05:11 PM IST
सार

2022 के विधानसभा के चुनाव में स्वार से सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम चुनाव जीते थे। उन्होंने उस वक्त अपना दल (एस) के हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को मात दी थी। 

विज्ञापन
Apna Dal (S) Shafiq Ansari wins from Swar assembly election SP Anuradha Chauhan defeated
पूर्व मंत्री शिव बहादुर सक्सेना और भाजपा विधायक आकाश सक्सेना के साथ शफीक अहमद अंसारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में अपना दल (एस) के प्रत्याशी शफीक अहमद अंसारी ने जीत हासिल कर ली है। उन्होंने सपा की उम्मीदवार अनुराधा चौहान को 8724 मतों से मात दी है। इस जीत के साथ भाजपा गठबंधन ने आजम खां का एक और मजबूत किले पर कब्जा कर लिया और शफीक अंसारी को प्रदेश में भाजपा गठबंधन के पहले निर्वाचित मुस्लिम विधायक बन गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

2022 के विधानसभा के चुनाव में स्वार से सपा नेता आजम खां के पुत्र अब्दुल्ला आजम चुनाव जीते थे। उन्होंने उस वक्त अपना दल (एस) के हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां को 61,103 वोटों से मात दी थी। मुरादाबाद की कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम को छजलैट प्रकरण के 15 साल पुराने मुकदमे में 13 फरवरी 2023 को दो साल की सजा सुना दी। इसके बाद 15 फरवरी को अब्दुल्ला की विधायकी खारिज करते हुए इस सीट को रिक्त घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने कर्नाटन विधानसभा के चुनाव के साथ स्वार सीट पर उपचुनाव कराने का एलान किया था। उपचुनाव में भी भाजपा ने यह सीट अपना दल (एस) के लिए छोड़ दी और अपना दल (एस) ने स्वार के पूर्व पालिकाध्यक्ष शफीक अहमद अंसारी को अपना प्रत्याशी घोषित किया। वहीं सपा ने इस सीट से जिला पंचायत सदस्य अनुराधा चौहान को अपना उम्मीदवार बनाया। 

विज्ञापन

इस सीट पर 10 मई को मतदान हुआ। वोटों की गिनती शनिवार को सुबह 10 बजे से रामपुर मंडी समिति में हुई। पहले राउंड से ही शफीक अंसारी ने बढ़त बना ली। वो सिर्फ 9 वें राउंड में 430 वोटों से पिछड़े। इसके बाद वो फिर से उन्होंने बढ़त बना ली। जब आखिरी राउंड की गिनती समाप्त हुई थे शफीक अनुराधा के मुकाबले 8724 मतों से आगे थे। इसके बाद उनको इस सीट से विजेता घोषित करते हुए आरओ ने उनको जीत का प्रमाणपत्र दे दिया। शफीक ने इस जीत को जनता की जीत बताते हुए कहा कि आज आजम खां घमंड टूट गया। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता क्षेत्र का विकास करना होगा।

किसको मिले कितने वोट 
प्रत्याशी पार्टी वोट
शफीक अहमद अंसारी अपना दल (एस) 68630
अनुराधा चौहान सपा 59906
डॉ. नाजिया सिद्दीकी पीस पार्टी 4688
मोहम्मद इरफान निर्दलीय 394
मोहम्मद आरिफ निर्दलीय 296
शिव प्रसाद निर्दलीय 582
नोटा - 579
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed