{"_id":"61c4cc4476fec95c286887a7","slug":"ap-leader-sanjay-singh-told-rampur-news-mbd4136862126","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली मिलेगी मुफ्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। राज्यसभा सांसद व आम आदमी पार्टी केे प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि अगर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो प्रत्येक घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। लोगों का पुराना बिजली का बिल भी माफ किया जाएगा। डॉ. ताज मोहम्मद और डॉ. आरिफ सिद्दीकी ने आप की सदस्यता ग्रहण की।
बुधवार की देर रात शहर के शुतुरखाना चौराहे पर आम आदमी पार्टी की ओर से सभा हुई। जिसमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा की नीतियों ने परेशान हो चुकी है। पूरे प्रदेश में हाहाकार मचा हुआ है। प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी की तरह देख रही है। कड़ाके की सर्दी में जलसे में मौजूद भीड़ से यह साबित होता है कि रामपुर की जनता भी पूरी तरह से बदलाव के मूड में है। उन्होंने कहा कि आप की सरकार बनते ही 24 घंटे बिजली दी जाएगी। महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। बेरोजगारों लिए 10 लाख नौकरियां प्रति वर्ष दी जाएंगी। नौकरी न लगने तक पांच हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का काम आम आदमी पार्टी की सरकार करेगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष फैसल खां लाला, सह प्रभारी निर्मल मिश्रा, ओबीसी बिंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एपी सिंह, जिलाध्यक्ष अंसार अहमद आदि ने भी विचार व्यक्त किए। अहुदा जरीवाला, मौहम्मद हैदर, नरगिस खान, पनरेश गुप्ता, आसिफ मियां, समीना बी, पप्पू अंसारी, बिलाल खान, हुमायूं लाला, अनसाब नजील, डी एम खट्टा, शाकिर हुसैन, फाएजा बी, डा.नाजिया खान आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता लखविंदर सिंह लाडी ने की।