फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Anti-corruption team in Swar caught a police inspector taking a bribe of Rs 10,000, and he was suspended.

Rampur News: स्वार में एंटी करप्शन की टीम ने दस हजार रिश्वत लेते दरोगा को पकड़ा,निलंबित

Wed, 18 Mar 2026 12:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Anti-corruption team in Swar caught a police inspector taking a bribe of Rs 10,000, and he was suspended.
स्वार (रामपुर)। भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन ब्यूरो) मुरादाबाद यूनिट की टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए स्वार कोतवाली में तैनात दरोगा ओमकार नाथ को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। टीम उसे अपने साथ थाना अजीमनगर ले गई, जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दरोगा को एक महिला द्वारा दिए गए शिकायती पत्र की जांच के नाम पर शिकायतकर्ता के पक्ष में रिपोर्ट लगाने पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है।
विज्ञापन

थाना अजीमनगर अंतर्गत सींगनखेड़ा गांव निवासी यशवीर सिंह का उनकी पत्नी पूजा रानी से कुछ विवाद चल रहा था। पूजा रानी का मायका स्वार कोतवाली क्षेत्र के गद्दीनगली गांव का है। इनका विवाद अजीमनगर पुलिस में पहुंचा था जिसकी जांच दरोगा ओमकार नाथ ने की थी। बताते हैं कि मामले का निपटारा होने के बाद जांच अधिकारी का स्वार कोतवाली में तबादला हो गया।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भी दरोगा ने यशवीर सिंह पर दस हजार रुपये देने का दबाव बनाया। शिकायतकर्ता ने दरोगा की बातचीत मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। उसने साक्ष्यों समेत इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो मुरादाबाद को शिकायत की थी। एंटी करप्शन की टीम ने दरोगा की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछाया। एंटी करप्शन की इंस्पेक्टर राखी के नेतृत्व में टीम मंगलवार को दोपहर लगभग एक बजे स्वार कोतवाली पहुंची और योजनाबद्ध ढंग से मिशन शक्ति केंद्र कमरे में जाकर दरोगा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोच लिया। टीम आरोपी दरोगा को तत्काल ही उठाकर अपने साथ अजीमनगर थाने ले गई। जहां उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------------------

हरदोई जिले का मूल निवासी है दरोगा
आरोपी दरोगा ओमकार नाथ मूलरूप से शुक्लापुर भगत थाना माधोगंज जिला हरदोई का रहने वाला है, फिलहाल उनका परिवार आशुतोष सिटी होटल ग्रीन लेवल के पीछे थाना इज्जतनगर में रह रहा है। आरोपी दरोगा की सर्विस लगभग चार साल की रह गई है और उनकी सेवानिवृति 30 सितंबर 2030 है।
------------------------------

अजीमनगर थाने में अभियोग पंजीकृत
इस मामले में थाना अजीमनगर में मामला दर्ज कर लिया गया है। अजीमनगर थानाध्यक्ष कर्मपाल सिंह के अनुसार शिकायतकर्ता यशवीर सिंह की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। इसे एंटी करप्शन थाने को स्थानांतरित किया जा रहा है।

-------------------------
रिश्वत लेने के मामले में आरोपी दरोगा ओमकार नाथ को निलंबित कर दिया गया है। मामले की जांच एंटी करप्शन टीम कर रही है।
अनुराग सिंह एएसपी
----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed