{"_id":"69e51d4aad606a592b047c44","slug":"another-woman-accused-in-mother-child-death-case-arrested-rampur-news-c-282-1-rmp1013-169096-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: जच्चा-बच्चा मौत मामले में एक और आरोपी महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: जच्चा-बच्चा मौत मामले में एक और आरोपी महिला गिरफ्तार
Sun, 19 Apr 2026 11:52 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 19 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
केमरी। जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में पुलिस ने रविवार को एक और आरोपी महिला इसरा बी उर्फ इकरा को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। यह मामला करीब दस दिन पहले थाना क्षेत्र के जिवाई जदीद गांव का है।
ग्राम जिवाई जदीद निवासी ओमप्रकाश के अनुसार, आठ अप्रैल को उनकी पत्नी शशिबाला को प्रसव पीड़ा होने पर पिपलिया मिश्र स्थित एक महिला चिकित्सक को दिखाया गया था। नौ अप्रैल को दर्द बढ़ने पर एक झोलाछाप की दो बेटियां उनके घर पहुंचीं और अस्पताल ले जाने की बात कहकर जबरन तालमहावर स्थित अपने घर ले गईं, जहां महिला को भर्ती कर लिया गया।
आरोप है कि झोलाछाप ने अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर प्रसव कराने का प्रयास किया, जिसमें नवजात की मौत हो गई और कुछ देर बाद शशिबाला ने भी दम तोड़ दिया। घटना के बाद आरोपियों ने धमकी देकर परिजनों को वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
शिकायत मिलने पर पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर जांच शुरू की। 12 अप्रैल को मुख्य आरोपी रहमत जहां को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
थानाध्यक्ष हिमांशु चौहान ने बताया कि रविवार को ग्राम ताल महावर निवासी इसरा बी उर्फ इकरा को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।