{"_id":"65cfe59a410bebd9df0f7d24","slug":"another-accused-arrested-in-student-suicide-case-rampur-news-c-282-1-rmp1004-116178-2024-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur : भाजपा नेता की बेटी की मौत में एक और आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur : भाजपा नेता की बेटी की मौत में एक और आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश में पुलिस
Sat, 17 Feb 2024 04:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस की गाड़ी डायल 100
- फोटो : अमर उजाला
घर में घुसकर दुष्कर्म के प्रयास से आहत महिला भाजपा नेता की कक्षा आठ में पढ़ने वाली बेटी के आत्महत्या के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी अभिषेक चंद्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिश दी है, लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा है।
विज्ञापन
आत्महत्या का यह मामला सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक काॅलोनी का है। महिला भाजपा नेता की करीब 13 साल की बेटी कक्षा आठ की छात्रा थी। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे उसने घर के कमरे में गले में दुपट्टा डालकर पंखे से लटककर जान दे दी थी।
विज्ञापन
घटना के वक्त महिला भाजपा नेता घर में नहीं थीं। घटना की जानकारी मिलते ही महिला भाजपा नेता अन्य भाजपाइयों के साथ अपने घर पहुंची थी। जहां पर उन्होंने अपनी बेटी को पंखे पर लटका हुआ पाया था। बेटी को लटका देख परिवार में कोहराम मच गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने देर रात महिला भाजपा नेता की तहरीर के आधार पर इस मामले में कुनाल गुप्ता, अभिषेक चंद्रा और ओम वशिष्ठ के खिलाफ मुकदमा कायम कर लिया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी पहाड़ी गेट स्थित काशीराम काॅलोनी निवासी कुनाल गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
अब इस मामले में पुलिस ने पुराना गंज निवासी अभिषेक चंद्रा को भी गिरफ्तार कर लिया है। सिविल लाइंस थानाध्यक्ष अजय मिश्रा ने बताया कि आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे आरोपी की अभी तलाश की जा रही है।
दूसरी ओर छात्रा की मां एवं महिला भाजपा नेता का कहना है कि उनकी उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती है। उसकी हत्या की गई है। बेटी को मारकर उसको लटकाया गया है।