फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   animals prohabited in slaughter house

गोवंशीय पशुओं की कुर्बानी नहीं होने दी जाएगी

Mon, 20 Aug 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 20 Aug 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
animals prohabited in slaughter house
रामपुर कलक्ट्रेट में ईद- उल- जुहा को लेकर बैठक करते डीएम। अमर उजाला

विज्ञापन
 ईदु-उल-जुहा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ हुई अफसरों की वार्ता में प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है किसी भी दशा में गोवंशीय पशुओं की कुर्बानी न की जाए। कानून का उल्लंघन नहीं होना चाहिए इसका सभी को ध्यान रखना चाहिए। कहा कि प्रशासन ने ईदु-उल-जुहा को लेकर बिजली, पानी और सफाई के पुख्ता इंतजाम किए हैं साथ ही कंट्रोल रूम भी बना दिया है। 

ईदु-उल-जुहा  का त्योहार 22 अगस्त को मनाया जाएगा। इस त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने अपने स्तर जोरदार ढंग से तैयारियां की हैं। इस बीच प्रशासन ने मुस्लिम धर्मगुरुओं की सोमवार को बैठक भी बुलाई,जिसमें डीएम के साथ ही एएसपी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में शासन की नीतियों को स्पष्ट कर दिया गया। जिलाधिकारी  महेन्द्र बहादुर सिंह ने सभी मुस्लिम धर्म गुरुओं से  कहा कि ईद-उल-जुहा के पर्व पर संबंधित अधिकारियों को निर्बाध विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था के निर्देश दिए गए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि किसी भी दशा में संवादहीनता न रहे जो परम्परा है उसी के अनुरूप त्योहार को मनाया जाय। पूर्व में सभी थानों में शांति व्यवस्था के लिए पीस कमेटी की बैठक की जा चुकी है। बताया कि जनसुविधा के दृृष्टिगत 21 से 23 अगस्त 2018 तक राधा रोड पुलिस नियत्रंण कक्ष में कंट्रोल रूम की स्थापना की गयी है जिसका नम्बर-9454417428 एवं 100 है। जिलाधिकारी ने साफ कहा कि ईद-उल-जुहा के पर्व पर जानवरों की खुले में कुर्बानी न करें तथा गोवंशीय पशु ओं की  किसी भी स्तर पर कुर्बानी न हो।


कानून व्यवस्था के मामले में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार नागरिक आगे आकर अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं तथा शरारती तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने में प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।  इस अवसर पर अपर अधीक्षक पुलिस सुधा सिंह के साथ ही काजी ए शरआ शाहिद रिजवी के साथ ही अन्य उलमा मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed