फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   anil became dist.prisedent

अनिल आठवीं बार जिलाध्यक्ष बने 

Thu, 04 Aug 2016 12:37 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर
अमर उजाला/ ब्यूरोरामपुर Updated Thu, 04 Aug 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
anil became dist.prisedent
रामपुर में बुधवार को यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन चुनाव के बाद चुने गए पदाधिकारी। अमर उजाला

विज्ञापन
 यूपी मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के चुनाव में अनिल सक्सेना का दबदबा रहा। अनिल सक्सेना को लगातार आठवीं पर संगठन का अध्यक्ष चुना गया है। जबकि कुलदीप जौहरी को दूसरी बार जिला मंत्री चुना गया। संगठन की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में तीन पदों पर निर्विरोध पदाधिकारी चुने गए।

बुधवार को सीएमओ कार्यालय के सभागार में एसोसिएशन का द्विवार्षिक चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें अभिषेक गौरव को संयुक्त मंत्री, मोहम्मद अमीन खां को संप्रेक्षक और मुधरानी सक्सेना को संगठन मंत्री के पद पर निर्विरोध चुन लिया गया। जिलाध्यक्ष पद के लिए अनिल सक्सेना और पंकज गुप्ता के लिए मतदान हुआ।
विज्ञापन


 जिसमें अनिल सक्सेना को 14 और पंकज गुप्ता को 7 मत मिले और अनिल सक्सेना को अध्यक्ष चुना गया। वह संगठन में आठवीं बार जिलाध्यक्ष चुने गए हैं। जिलामंत्री के पद पर कुलदीप जौहरी चुने गए। कुलदीप जौहरी ने 14 मत जबकि हितेश अग्रवाल को 7 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए हिमांशु गौतम व रामबाबू में मुकाबला हुआ। जिसमें हिमांशु गौतम को 12 और रामबाबू को 9 मत मिले और हिमांशु गौतम उपाध्यक्ष चुने गए। कोषाध्यक्ष के पद पर संजोग कुमार चुने गए। संजोग कुमार को 13 मत मिले जबकि दूसरे दावेदार राजेश कुमार को 8 मत मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन



चुनाव प्रक्रिया में चुनाव अधिकारी डिप्टी सीएमओ डा. एके सिंह रहे। इसके साथ ही संगठन के आजीवन सदस्य तलत अली खां, राज्य कर्मचारी महासंघ मुरादाबाद के जिलाध्यक्ष मुनीश ठाकुर, संगठन के संभल शाखा अध्यक्ष अरविंद पाठक, मुरादाबाद शाखा मंत्री मुकेश पांडे की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed