फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Angry lawyers did not break their strike over the murder of their colleague and protested at the Collectorate.

Rampur News: साथी की हत्या पर गुस्साए अधिवक्ताओं ने नहीं तोड़ी हड़ताल, कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन

Tue, 17 Feb 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 17 Feb 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Angry lawyers did not break their strike over the murder of their colleague and protested at the Collectorate.
रामपुर। अधिवक्ता फारुख अहमद की जिला पंचायत दफ्तर में हत्या के बाद से आक्रोशित वकीलों ने सोमवार को भी हड़ताल रखी। इस दौरान कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ता फारुख के परिजनों को पांच करोड़ रुपये मुआवजा देने और इस मामले में नामजद जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी की गिरफ्तारी की मांग जोरदार ढंग से उठाई। पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। डीएम ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद लोधी की अध्यक्षता में अधिवक्ताओं ने बार कार्यालय में बैठक की। बैठक में तय किया गया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं तब तक वकील हड़ताल पर रहेंगे। बैठक के बाद अधिवक्ता जुलूस निकालते हुए कलक्ट्रेट स्थित पार्क पहुंचे। पुलिस विरोधी नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। बाद में अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में इस मामले के दूसरे आरोपी जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी नीरज रस्तोगी को गिरफ्तार करने और मुख्य आरोपी जिला पंचायतकर्मी असगर अली की संपत्ति की जांच की मांग की। इसके अलावा फारुख के परिजनों को पांच करोड़ रुपये का मुआवजा देने की मांग भी दोहराई। कहा कि मांगें होने पर ही उनका आंदोलन समाप्त होगा।
विज्ञापन


डीएम अजय कुमार द्विवेदी व एसपी विद्या सागर मिश्र ने अधिवक्ताओं को आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया। इस मौके पर बार एसोसिशन के महासचिव मोहम्मद उस्मान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह, संजीव यादव, जसविंदर सिंह, पूर्व अध्यक्ष श्याम लाल, राम सिंह लोधी समेत अन्य कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


00



हत्यारोपी जिला पंचायतकर्मी असगर की संपत्ति की होगी जांच, रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त होगा

एसपी ने डीएम को भेजी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने कहा कि डीएम ने बार एसोसिएशन को बताया है कि अधिवक्ता फारुख अहमद की हत्या के मुख्य आरोपी जिला पंचायतकर्मी असगर अली की संपत्ति की जांच के लिए तीन अधिकारियों की समिति गठित कर दी है। साथ ही फारुख के परिवार को मुआवजे के लिए शासन को लिखा जा चुका है।

दूसरी ओर, एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी जिला पंचायतकर्मी असगर अली के रिवाल्वर का लाइसेंस निरस्त होगा। इस आशय की रिपोर्ट पुलिस की ओर से डीएम को भेजी गई है। जिला पंचायत दफ्तर में अधिवक्ता की हत्या के बाद पुलिस ने कर्मचारी असगर अली का वारदात में इस्तेमाल रिवाल्वर कब्जे में ले लिया था। घायल असगर को उपचार दिलाने के बाद जेल भेज दिया था। संवाद


00

मांगें पूरी होने तक हड़ताल पर रहेंगे वकील

रामपुर। बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सर्वजीत सिंह ने बताया कि मांगों के पूरा न होने तक वकील हड़ताल पर रहेंगे। इस तरह की घोषणा बार की बैठक में की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed