फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   amrit mahotsave

दिल में धक-धक धड़क रहा वो मेरा हिंदुस्तान है----

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 12:26 AM IST
विज्ञापन
amrit mahotsave
रामपुर। आजादी के अमृत महोत्सव पर हुई जिला स्तरीय देश भक्ति गीत लेखन प्रतियोगिता में छात्रा अलशिफा खान ने बाजी मारी। जबकि, गुलफिशा ने दूसरा और वंदना यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

राजकीय रजा इंटर कालेज में शुक्रवार को हुई देश भक्ति गीत लेखन प्रतियोगिता में जिलेभर के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने भारत की आजादी की गौरवगाथा को प्रतिबिंबित करते हुए राष्ट्र को समर्पित देशभक्ति गीतों का लेखन किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाली कन्या इंटर कालेज खारीकुआँ की छात्रा अलफिशा खान ने ये देश मेरी जान है मेरा धर्म ईमान है। ये आन-बान-शान है, मेरा अभिमान है विषयक देश भक्ति गीत में आजादी के संग्राम को समाहित करते हुए भारत की अनेकता में एकता का संदेश दिया। द्वितीय स्थान पाने वाली राजकीय खुर्शीद कन्या इंटर कालेज की छात्रा गुलफिशा बी ने भारत की आजादी की अमर कहानी को विषय वस्तु बनाते हुए आजादी का अमृत महोत्सव, हम सबको मिलकर मनाना है। आओ अपने देश को धरती का स्वर्ग बनाना है। गीत को अभिव्यक्ति प्रदान कर प्रतियोगिता को नये आयाम प्रदान किये। राजकीय बालिका इंटर कालेज, किला की छात्रा वंदना यादव ने राष्ट्र की माता भारत माता, हम सब की पहचान है। दिल में धक-धक धड़क रहा वो मेरा हिन्दुस्तान है, गीत में लेखनी बद्ध कर प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में निर्णायक मण्डल में डॉ. मुनाजिर हक, बहोरन सिंह, राजमंत्री रहे। इस दौरान राजकीय रजा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अरविंद गौतम, फैजान सईद, अतुल कुमार, सुरेश कुमार, आरिफ कमाल, एस वाई जैदी, जय सिंह, रवि सक्सेना, विजय लक्ष्मी शर्मा, सुनीता देवी, स्वाति का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed