फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ambulance removed from picket site, strike ends

धरना स्थल से हटीं एंबुलेंस, हड़ताल खत्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ambulance removed from picket site, strike ends
मिलक (रामपुर)। विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे 108 व 102 एंबुलेंस कर्मी बुधवार रात को धरना स्थल से हट गए हैं। साथ ही सभी एंबुलेंस भी जिला मुख्यालय मंगा ली गई हैं। इसके बाद गुरुवार दौरान धरना स्थल पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

जिले भर के एंबुलेंस कर्मी मिलक कोतवाली क्षेत्र के लोहा गांव के पास हाईवे किनारे तीन दिन से हड़ताल पर थे। संविदा कर्मी के रूप में तैनाती, कोरोना संक्रमण काल में मरने वाले एंबुलेंस कर्मियों के परिजनों को पचास लाख की आर्थिक सहायता व अन्य मांगों को लेकर 102 और 108 कर्मी हड़ताल पर थे।
विज्ञापन

सोमवार को जिलेभर के एंबुलेंस कर्मी स्वास्थ्य विभाग के बैनर तले मिलक क्षेत्र के लोहा पट्टी भोलानथ गांव के निकट हाईवे किनारे एकत्र हुए थे। जहां उन्होंने पूरे जिले की 102 और108 एंबुलेंस खड़ी कर दी थी। इसमे एक दिन पहले आठ एंबुलेंस को सुचारू रूप से चालू कर दिया गया था। बुधवार देर शाम प्रशासन की सख्ती के बाद जिले में 24 एंबुलेंस के संचालन को एंबुलेंस कर्मी तैयार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही शेष एंबुलेंस जिला मुख्यालय मंगा ली गईं। जिसके बाद गुरुवार को एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल खत्म कर दी। इसके बाद एंबुलेंस कर्मी धरना स्थल से हट गए। संजीव यादव का कहना था कि धरना खत्म हो गया है। अब सभी एंबुलेंसों का संचालन किया जाएगा। गुरुवार को जिले में 108 एंबुलेंस की 24 और 102 एंबुलेंस की बीस एंबुलेंसों का संचालन शुरू कर दिया गया है।
एंबुलेंस कर्मियों ने शाहबाद सीएचसी में किया प्रदर्शन
शाहबाद (रामपुर)। वेतन वृद्घि समेत विभिन्न मांगों को लेकर एंबुलेंस कर्मियों ने सीएचसी में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने समस्याओं का निस्तारण करने की मांग की है।
वेतन वृद्धि और दूसरी कंपनी को सरकार द्वारा एंबुलेंस का टेंडर देने के विरोध में पूरे जनपद में एंबुलेंस कर्मियों ने हड़ताल कर दी थी। गुरुवार को यह हड़ताल समाप्त हो गई। इसके बाद गुरुवार को शाहबाद के क्षेत्र समस्त एंबुलेंस कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर सीएचसी में प्रदर्शन किया।

इस दौरान कर्मियों ने बताया कि अगर उनकी मांगे पूरी नहीं होती हैं तो लखनऊ में धरना प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में अवनीश कुमार, राजीव, कासिम, सत्येंद्र, पर्वत सिंह, हाकिम सिंह, तेजपाल सिंह, हनीफ, विपिन श्रीवास्तव, प्रवेश, नरेश, मनोज, भगवानदास, रविंदर, भुवनेश, दिनेश, संजीव, केपी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed