{"_id":"63139bdbfb6115218a1869be","slug":"aman-died-in-accident-rampur-news-mbd439923665","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार चालक ने बाइकों पर सवार छह लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार चालक ने बाइकों पर सवार छह लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत.
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। कार चालक ने सड़क से गुजर रह बाइकों पर सवार छह लोगों को चपेट में ले लिया। कार की टक्कर से सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से एक घायल की निजी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीं परिजनों ने इलाज में देरी का आरोप लगाते हुए सीएचसी पर हंगामा भी कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
हादसा शनिवार शाम नवदिया चौराहे पर हुआ। रामपुर की दिशा से बरेली की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार के चालक ने बाइक सवार छह लोगों को चपेट में ले लिया। कार चालक लोगों को टक्कर मारकर मौके से कार लेकर बरेली की ओर भाग गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायलों की चीख-पुकार सुनकर भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को एक-एक कर ई-रिक्शा से उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। हादसे में नगर से वापस अपने गांव लौट रहे सिर्रा निवासी दुर्गा प्रसाद (52) उनके पुत्र शिवकुमार और चंचल, नया गांव निवासी रियाज उद्दीन, इस्लाम नगर निवासी नाजिम और नगर निवासी उवैश घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल हुए दुर्गा प्रसाद को परिजन सीएचसी लेकर पहुंचे लेकिन, फिर नगर में निजी अस्पताल के लिए लेकर निकल पड़े लेकिन,इस दौरान दुर्गाप्रसाद की मौत हो गई। जबकि अन्य घायल सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए अन्य अस्पतालों के लिए चले गए। पुलिस ने दुर्गाप्रसाद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।