फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Alleged of beating the contract cleaning worker and tearing the uniform, the Safai Mazdoor Sangh demonstrated

ठेका सफाई मजदूर को पीटने और वर्दी फाड़ने का आरोप, सफाई मजदूर संघ ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Alleged of beating the contract cleaning worker and tearing the uniform, the Safai Mazdoor Sangh demonstrated
स्वार। नगर पंचायत नरपत नगर में अलाव की लकड़ियों को लेकर हुए विवाद में युवक ने ठेका सफाई कर्मी की पिटाई कर दी। आरोप है कि उसकी वर्दी फाड़ दी और जाति सूचक शब्दों से अपमानित भी किया। घटना के विरोध में मंगलवार को स्वार में उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

नगर पंचायत नरपत नगर में ठेका सफाई कर्मी अरुण वाल्मीकि सोमवार शाम ट्रॉली से अलाव के लिए लकड़ी डाल रहा था। आरोप है कि इस दौरान आरिफ नामक युवक आया और उसने ट्रॉली से लकड़ी उतार लीं। ठेका सफाईकर्मी ने आपत्ति जताई। आरोप है कि उसके साथ गाली गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। उसकी वर्दी भी फाड़ दी थी। घटना की जानकारी उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के प्रदेश सचिव दीपसिंह राही को मिली तो रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन की घोषणा की। समस्त कार्यकर्ता कोतवाली के सामने एकत्र हुए जहां उन्होंने नगर की सफाई व्यवस्था ठप कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर प्रदर्शन किया। वह मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच कोतवाल हरेंद्र सिंह ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और उसके खिलाफ शांति भंग के तहत कार्रवाई की। कार्रवाई से प्रदर्शनकारी संतुष्ट हो गए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया। प्रर्दशन करने वालों में अजय, अरु ण, संजू, आदर्श, नितिन, प्रदीप, राकेश, अनिल, आशीष, सचिन, निकित, पप्पू आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed