{"_id":"69dd42c308adb7a7740347cd","slug":"allegations-of-tube-well-operators-being-kept-away-from-census-duty-rampur-news-c-15-1-mbd1058-876758-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नलकूप चालकों की जनगणना ड्यूटी दूर लगाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नलकूप चालकों की जनगणना ड्यूटी दूर लगाने का आरोप
Tue, 14 Apr 2026 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। जनगणना में सिंचाई विभाग के नलकूप चालकों की ड्यूटी 50 से 60 किलोमीटर दूर शहरी क्षेत्रों में लगाए जाने के मामले में कर्मचारियों ने डीएम से हस्तक्षेप की मांग की है। साथ ही इससे संबंधित ज्ञापन भी भेजा है।
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा के नेतृत्व में सिंचाई विभाग के नलकूप चालक कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा। कहा कि सिंचाई विभाग में तैनात नलकूप चालकों की ड्यूटी जनगणना में अपने क्षेत्र से करीब 60 किलोमीटर दूर लगाई गई है।
इससे ड्यूटी के दौरान नलकूप संचालन प्रभावित होगा और किसानों को भी इससे परेशानी होगी। संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष पंडित रामबाबू शर्मा व जिला उपाध्यक्ष बरकत अली ने डीएम कार्यालय पहुंचकर ड्यूटी में परिवर्तन की मांग की।
विज्ञापन
एडीएम एफआर संदीप वर्मा ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकार और सिटी मजिस्ट्रेट को इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। शिष्टमंडल में राम अवतार पांडे, धर्मेंद्र साहू, सोमपाल सिंह, नईम खान, चंद्रपाल सिंह, प्रभु दयाल, सुमित कुमार, भगवान दास, ज्ञानेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्रसेन, भूपराम आदि शामिल रहे।